Noida News: नोएडा में एक युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और अपने परिजनों को फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांग ली. घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने दोस्तो से रुपये लिए थे. जिसके बाद वह ऑनलाइन गेम में 4 लाख 70 हजार रुपये हार गया था. अपने परिजनों से रुपये एठने के लिए उसने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची थी.
20 लाख रुपये की मांगी थी रंगदारी
नोएडा की फेस-2 थाना पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 सितंबर को सूचना मिली थी कि कासगंज का रहने वाला आशाराम बीती 2 सितंबर को फेस-2 थाना क्षेत्र के नयागांव में अपने जीजा के पास आया था. जिसके बाद वह वह 17 सितंबर को अपने घर वापस जाने के लिए गया था, लेकिन घर नही पहुंचा. 21 सितंबर को आशाराम के छोटे भाई के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उसके भाई का अपरहण कर लिये जाने की सूचना दी गई थी और फिरौती में 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी. इस मामले के खुलासे के लिए फेस-2 की पुलिस टीम का गठन किया गया था. जांच कर रही पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अपने अपहरण की झूठी सूचना देने वाले आशाराम को गांव बद्दी, थाना बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश से सकुशल तलाश करके गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें- Noida News: नोएडा में एक क्लिक पर 44 लाख की ठगी करने वाला दबोचा, कस्टमर केयर नंबर मिलाने वाले रहे सावधान
ऑनलाइन गेम में हारा 4 लाख 70 हजार
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी आशाराम ने पूछताछ में बताया गया कि वह ऑनलाइन गेम खेलता है और गेम में रूपये लगाता है. उसने अपने दोस्तो को मजबूरी बताकर पैसे उधार लिये थे. जिन्हे वह ऑनलाइन गेम में 4,70,000 रूपये हार गया था. जिसके बाद वह 17 सितंबर को वह अपने जीजा के पास से घर जाने के लिये कहकर चला गया और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी ने अपने घर वालो से पैसे एठने के लिये योजना बनायी. वह दिल्ली से हिमाचल राज्य चला गया तथा ग्राम काथा गांव में एक कमरा किराये पर लेकर रह रहने लगा था. आरोपी पहले भी हिमाचल राज्य में रहकर नौकरी कर चुका है. इसके बाद आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सएप के द्वारा अपने छोटे भाई के मोबाइल सम्पर्क करके ऐसा दिखाया कि जैसे कुछ लोगों द्वारा उसका किडनेप कर लिया है. आरोपी ने खुद के मुंह व हाथ-पैर बांधकर फोटो भेजे और अपने परिजनों से 20 लाख रूपये की मांग की.
हाथ-पैर बांधकर फर्जी फोटो भेजी
पुलिस पूछताछ में आरोपी आशाराम ने बताया कि उसने सोचा था कि गांव में उनकी 6 बीघा जमीन पड़ी है. उसके परिजन उस जमीन को बेचकर पैसों का इंतजाम कर देगे. आरोपी अपहरणकर्ता बनकर अपने छोटे भाई को अपनी मुंह पर बंधे रूमाल की फोटो बनाकर व मैसेज भेजकर घरवालो को धमकी देकर डराने व धमकाने लगा और पैसो की डिमान्ड करने लगा. आरोपी के छोटे भाई ने डर की वजह से यूपीआई के माध्यम से 5,000 रूपये भी ट्रासंफर कर दिए थे. इस दौरान पुलिस आरोपी के पास से 5 एटीएम कार्ड और 1 आधार कार्ड बरामद किया है.
यह भी पढ़ें- Noida News: नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने वाले हो जाएं सावधान, सीनियर सिटीजन से 1.25 करोड़ की ठगी
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines