Noida News: नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने वाले हो जाएं सावधान, सीनियर सिटीजन से 1.25 करोड़ की ठगी

Noida News: नोएडा शहर में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर सीनियर सिटीजन से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी नाथ शर्मा और उनकी बेटी पूनम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Cyber Fraud

Noida News: नोएडा शहर में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर सीनियर सिटीजन से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी नाथ शर्मा और उनकी बेटी पूनम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सौदे की आड़ में ठगी की पटकथा

सेक्टर-26 निवासी चरनजीत अरोड़ा ने बताया कि वह नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे. इस दौरान उनकी मुलाकात सेक्टर-28 निवासी त्रिलोकी नाथ शर्मा और उनकी बेटी पूनम शर्मा से हुई, जिन्होंने सेक्टर-57 सी ब्लॉक की एक संपत्ति दिखाई. इस संपत्ति का सौदा 2.43 करोड़ में तय किया गया. एडवांस के रूप से 21 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए. तय हुआ था कि शेष रकम ट्रांसफर डीड के समय दी जाएगी.

विज्ञापन

नए करार का बनाया दबाव

कुछ समय बाद आरोपियों ने यह कहते हुए सौदे में फेरबदल किया कि संपत्ति विवादित है और नया करार करना होगा. 31 मई 2018 को दूसरा एग्रीमेंट हुआ, जिसमें आरोपियों ने एक करोड़ रुपये एडवांस की मांग की. पीड़ित ने शक के चलते उस समय पैसा देने से मना कर दिया.

असल मालिक से मिलवाने का झांसा

बाद में पीड़ित को जानकारी मिली कि जिनसे सौदा किया गया वह संपत्ति के असली मालिक नहीं है. इसके बाद आरोपियों ने मालिक से मिलवाने का वादा किया और 23 जनवरी 2024 को असली मालिक से 5 करोड़ में नई डील कराई.

विज्ञापन

किश्तों में दी रकम

चरनजीत अरोड़ा का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने किश्तों में करके 1.25 करोड़ रुपये आरोपी पिता-पुत्री को सौंप दिए, लेकिन अब वे रजिस्ट्री टाल रहे है. अब आरोपियों ने संपर्क भी तोड़ दिया है. परेशान होकर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ