नोएडा में यमुना नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, एक का शव मिला दूसरे की तलाश जारी

Noida News: नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में बुधवार शाम नहाने गए दो युवक डूब गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे की तलाश पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा जारी है।

Yamuna River Accident

Yamuna River Accident

Noida News: नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में बुधवार शाम नहाने गए दो युवक डूब गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे की तलाश पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा जारी है। बारिश के मौसम में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

पहली घटना
19 वर्षीय तुषार अपने चार दोस्तों के साथ छपरौली गांव के पास यमुना में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण तुषार डूब गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तुषार का शव नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

मछली पकड़ने आया था पंकज
दूसरी घटना हरियाणा सीमा से सटे यूपी क्षेत्र की है। 25 वर्षीय पंकज अपने कुछ साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान वह भी नहाने लगा। उसी दौरान पंकज गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से ही पुलिस व एनडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है लेकिन खबर लिखे जाने तक पंकज का शव बरामद नहीं हो सका था।

क्या बोले प्रभारी?
एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी या किसी जलस्रोत में बिना सुरक्षा उपायों के न उतरें। खासकर मानसून के इस मौसम में जब जलधाराएं तेज होती है और खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ