Noida News: नोएडा की महिला को पहले भेजा वाट्सएप पर लिंक, फिर नौकरी का झांसा देकर ठग लिए 4 लाख

Noida News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने नोएडा की एक महिला से चार लाख से अधिक की रकम ठग ली। ठगी का शिकार हुई महिला जब अपनी रकम वापस मांगने लगी तो आरोपियों ने और अधिक पैसे की मांग कर दी, जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ।

Cyber Fraud

साइबर धोखाधड़ी

Noida News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने नोएडा की एक महिला से चार लाख से अधिक की रकम ठग ली। ठगी का शिकार हुई महिला जब अपनी रकम वापस मांगने लगी तो आरोपियों ने और अधिक पैसे की मांग कर दी, जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

12 जून को आया था लिंक
पीड़िता तुहीद जहां खान जेपी ग्रींस विशटाउन सोसायटी में रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 जून को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया, जिसमें एक ऑनलाइन नौकरी के ऑफर का दावा किया गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी व कार्य के नाम पर संपर्क किया गया। बातचीत में खुद को नौकरी देने वाला बताने वाले जालसाजों ने महिला को झांसे में लेकर एचडीएफसी बैंक खाते से ₹4,17,387 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

वापस मांगी रकम
महिला के अनुसार जब उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें नौकरी नहीं मिली है तो उन्होंने रुपए वापस मांगे। ठगों ने उल्टा और ज्यादा रकम की मांग शुरू कर दी। इस पर महिला को शक हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खातों में ट्रांसफर हुई रकम
जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है उन तक पहुंचने की कोशिश पुलिस ने शुरू कर दी है। आशंका है कि ठगी करने के लिए ठगों ने कमिशन बेस पर खाते किराए पर लिए और ठगी कर डाली। पुलिस का दावा है जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ