Noida News: नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-11 में शुक्रवार सुबह दो बदमाश एक महिला से चेन स्नैचिंग करने की कोशिश में थे. महिला ने साहस का परिचय देते हुए न केवल उनका डटकर मुकाबला किया, बल्कि शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी एकजुट कर लिया. देखते ही देखते दोनों बदमाशों को महिला व अन्य लोगों ने धर दबोचा और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया.
बच्चों को स्कूल छोड़ने आई थी महिला
घटना उस समय हुई जब महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने सेक्टर-11 आई थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे. गले से चेन झपटने की कोशिश करने लगे। महिला ने तुरंत सतर्कता दिखाई और विरोध शुरू कर दिया. शोर सुनकर पास के दुकानदार और राहगीर दौड़े, दोनों बदमाशों को पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें: बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अब आसमान छू सकेंगी इमारतें
बदमाशों की पहचान
पकड़े गए बदमाशों की पहचान संजय निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली और आशु निवासी दल्लूपुरा दिल्ली के रूप में हुई है. पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से लूटे हुए 7 मोबाइल फोन भी बरामद हुए है. दोनों पर पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड होने की आशंका जताई जा रही है.
रस्सी से बांधकर पीटा
बदमाशों को पकड़ने के बाद लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा. वहीं सेक्टर-24 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद मोबाइल फोन किन-किन घटनाओं में लूटे गए थे.
महिला की बहादुरी की सराहना
लोगों ने महिला के साहस की खुलकर सराहना की है. पुलिस अधिकारियों ने भी कहा है कि अगर हर नागरिक सतर्क और साहसी बने तो अपराधियों के हौसले पस्त हो सकते है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी से युवक लापता, एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
14 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines