ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी से युवक लापता, एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी से संदिग्ध हालातों में लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन परिजन अब भी बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे है. पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन युवक की गुमशुदगी रहस्य बनी हुई है.

Missing Man

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी से संदिग्ध हालातों में लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन परिजन अब भी बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे है. पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन युवक की गुमशुदगी रहस्य बनी हुई है.

विज्ञापन

15 अगस्त को हुआ था लापता

लापता युवक की पहचान राघव दीक्षित के रूप में हुई है वह अपने परिवार के साथ सोसायटी में रहता था. 15 अगस्त 2025 को राघव के पिता अजय कुमार दीक्षित पत्नी और बेटी के साथ उत्तराखंड के लैंसडाउन घूमने गए थे जबकि राघव अपनी दादी के साथ घर पर था. इसी दौरान राघव का बचपन का दोस्त आदित्य पांडे घर आया. वह राघव को अपने साथ ले गया. शाम को जब पिता ने बेटे से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह पार्टी में जा रहा है.

विज्ञापन

दो दिन बाद मिली गुमशुदगी की खबर

घटना के दो दिन बाद 17 अगस्त को राघव के दोस्त आदित्य ने राघव के ही मोबाइल नंबर से कॉल कर उसके पिता को सूचना दी कि राघव अचानक लापता हो गया है. इसके बाद से परिजनों की चिंता बढ़ गई. 21 अगस्त को आदित्य पांडे ने राघव का फोन और बाइक उसके घर पर वापस लौटा दिए. तब से अब तक राघव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजन लगातार पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है.

विज्ञापन

पुलिस जांच के दायरे में कई पहलू

परिजनों ने बिसरख कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न एंगल्स से जांच कर रही है और जल्द ही कोई ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ