Noida News: नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में पहली बार किसी अमेरिकी लग्जरी ब्रांड ने दस्तक दी है. विश्वभर में अपनी प्रीमियम घड़ियों के लिए मशहूर जैकब एंड कंपनी ने भारत में अपने पहले आवासीय प्रोजेक्ट की घोषणा की है. कंपनी ने भारत की प्रसिद्ध रियल एस्टेट फर्म एम3एम इंडिया के साथ साझेदारी कर सेक्टर-97 नोएडा में अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 14 करोड़ से 25 करोड़ तक रखी गई है.
3,500 करोड़ की आय का अनुमान
एम3एम इंडिया के प्रमोटर पंकज बंसल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट लग्जरी ब्रांडेड रेजिडेंशियल हाउसिंग की दिशा में एक नई शुरुआत है. छह एकड़ में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 3, 4 और 5 बीएचके के प्रीमियम अपार्टमेंट्स होंगे. प्रोजेक्ट में लगभग 2,100 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जबकि 3,500 करोड़ से अधिक की आय की उम्मीद है. यहां प्रति वर्ग फुट 35,000 की दर से बुकिंग शुरू हो चुकी है. लॉन्च के पहले ही दिन एक ही खरीदार ने अपने परिवार के लिए तीन फ्लैट बुक किए हैं.
दो चरण में पूरा होगा निर्माण
यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में 150 लग्जरी अपार्टमेंट्स, जबकि दूसरे चरण में 100 अपार्टमेंट्स तैयार किए जाएंगे. पूरा प्रोजेक्ट तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जैकब एंड कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन जैकब अराबो इस मौके पर स्वयं नोएडा पहुंचे. उन्होंने कहा कि भारत लग्जरी हाउसिंग का तेजी से उभरता हुआ बाजार है और यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के हर अपार्टमेंट में कंपनी की सिग्नेचर डिजाइन, एक्सक्लूसिव लाइटिंग और प्रीमियम डेकोर का उपयोग किया जाएगा. ये कंपनी के दुबई और रस अल खैमाह के प्रोजेक्ट्स में देखने को मिलता है.
हर खरीदार को मिलेगी लिमिटेड एडिशन घड़ी
जैकब एंड कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को अपने ब्रांड अनुभव से जोड़ते हुए घोषणा की है कि हर घर के खरीदार को कंपनी की ओर से एक लिमिटेड एडिशन लग्जरी वॉच उपहार में दी जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि जैकब एंड कंपनी का नोएडा में आना विदेशी निवेश और ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए अहम साबित होगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा में 250 कंपनी को नोटिस, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
48 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
22 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines