Noida News: नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. घर में बने सेफ्टी टैंक की पटिया टूट जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
---विज्ञापन---
बुलंदशहर के रहने वाले थे दोनों भाई
मृतक चंद्रभान (40) और राजू (26) बुलंदशहर के रहने वाले थे और फिलहाल चोटपुर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. दोनों भाई खोड़ा में कार पेंटर का काम करते थे. बताया गया है कि सोमवार सुबह घर में बने सेफ्टी टैंक की पटिया अचानक टूट गई, जिससे चंद्रभान नीचे टैंक में गिर गया. छोटे भाई राजू ने उसे बचाने के लिए टैंक में छलांग लगा दी, लेकिन जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दोनों बाहर नहीं निकल पाए.
---विज्ञापन---
पड़ोसी हो गया बेहोश
घटना देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पड़ोसी हेमंत ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दम घुटने के कारण वह नीचे नहीं जा सका. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कटर की मदद से फर्श काटकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
---विज्ञापन---
शव को पीएम के लिए भेजा
थाना सेक्टर-63 प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल मोहल्ले में घटना को लेकर शोक की लहर है. हादसा बेहद दर्दनाक है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: नोएडा के अस्पताल में फटी ऑक्सीजन लाइन, बिगड़ी मरीजों की हालत
---विज्ञापन---