News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
नोएडा के अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप फटने से हड़कंप मच गया है. घटना सेक्टर 66 के निजी अस्पताल की है. ऑक्सीजन लाइन फटने से अचानक ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से ICU में भर्ती 8 मरीजों की हालत बिगड़ गई है. हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है. पाइप लाइन ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद फेस 3 थाने की पुलिस पहुंची. मरीजों को दूसरे अपस्ताल में शिफ्ट किया गया. बताया जा रहा है कि पांच मरीजों की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया. कई अन्य मरीजों को भी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की खबर है. कुल 8 मरीजों को अस्पताल से शिफ्ट किया गया है.
वहीं पुलिस की तरफ आए बयान में कहा गया है कि फायर स्टेशन फेस-3 पर ममूरा स्थित निजी अस्पताल में ब्लास्ट होने की सूचना मिली. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची तो पता चला कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण माइनर ब्लास्ट हुआ था. मरीजों को तत्काल एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही आगजनी हुई है.
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।