Noida Traffic Challan : अगर आप नोएडा-ग्रेटर जाने वाले हैं तो सावधान हो जाएं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरत रही है। ऐसे में आप वाहन चलाते समय सभी ट्रैफिक नियमों का जरूर पालन करें। आप नियमों को उल्लंघन कर ट्रैफिक पुलिस को चमका दे सकते हैं, लेकिन सड़कों पर लगे कैमरों से आपका चालान कट जाएगा। गौतमबुद्धनगर में एक दिन में 5511 ई-चालान और 16 वाहन सीज किए गए हैं।
नोएडा पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फिर से सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसके तहत गौतमबुद्धनगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का चालान काटा। पुलिस की ओर से रजनीगंधा चौक सेक्टर-16, अट्टा चौक सेक्टर-18, सेक्टर-125, 126 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें : Kisan Andolan: दिल्ली और नोएडा में ट्रैफिक डायवर्ट, आने-जाने के लिए क्या रास्ता चुनें? जानकर घर से निकलें
पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया
साथ ही सार्वजनिक मार्गों पर नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को पकड़ा गया। इस अभियान के तहत कुल 15 वाहन टो किए गए, जबकि 16 वाहन सीज और 5511 वाहन के ई-चालान काटे गए। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ वाहनों का चालान काटा, बल्कि उन्हें जागरूक भी किया गया। डीएनडी टोल, महामाया फ्लाई ओवर और जेवर टोल प्लाजा पर यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए अनाउंसमेंट के जरिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
यह भी पढ़ें :नोएडा पुलिस की चेतावनी! सड़क पर ये गलती दोहराई तो, रद्द हो जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस
एक दिन में वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
1. बिना हेलमेट : 3543
2. बिना सीट बेल्ट : 110
3. तीन सवारी : 82
4. मोबाइल फोन का प्रयोग : 37
5. नो-पार्किंग : 746
7. विपरीत दिशा : 312
8. ध्वनि प्रदूषण : 26
9. वायु प्रदूषण : 23
10. दोषपूर्ण नंबर प्लेट : 78
11. रेड लाइट उल्लंघन : 111
12. बिना डीएल : 42
13. अन्य : 401
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
7 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
7 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
7 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
12 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
14 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines