Noida News: नोएडा में कारोबारियों के लिए माथे पर बल कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 136 स्थित अक्षमाला सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ चना खरीद के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधि सौरभ ने कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर 126 में कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2024 में शुरू हुआ मामला
अक्षमाला सॉल्यूशन प्रा. लि. उर्वरक, कीटनाशक, बीज और कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री का कार्य करती है। वर्ष 2024 में कंपनी के कर्मचारी अमित महात्रे से लातूर निवासी बस्वाधर गंगाधर स्वामी ने चना खरीद को लेकर संपर्क साधा था। इसके बाद कंपनी के खरीद अधिकारी विपिन प्रह्लाद राव ने चना आपूर्ति के लिए कई ट्रेडर्स से संपर्क करवाया। इनमें आशापूर्ण आयल ट्रेडर, दीपक भानुशाली, मीनल भानुशाली, गुरुदेव ट्रेडिंग, विपुल एल लालजी भानुशाली, वर्धमान एंटरप्राइजेज और भद्रा हार्दिक प्रोपराइटर शामिल है।
झांसा देकर की गई ठगी
कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि इन सभी ने आपसी साजिश के तहत चना आपूर्ति का झांसा देकर 38 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम हड़प ली। कंपनी ने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया और न ही माल की आपूर्ति की।
कोर्ट की शरण ली
कंपनी प्रतिनिधि ने अदालत की शरण ली, जहां से आदेश मिलने के बाद नोएडा सेक्टर 126 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों ने ठगी की है पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: Noida News: कोलकाता के पिता-पुत्र को बांग्लोदशी बताकर क्षेत्रीय भेदभाव, नोएडा के होटल ने ठहरने से किया मना
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
10 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
12 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines