नोएडा में पहेली बनी टॉयलेट सीट, ये हो सकती है ब्लास्ट की वजह, IIT एक्सपर्ट करेंगे जांच

Noida News: ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर टाॅयलेट की सीट में ब्लास्ट होने की घटना पहेली बनी हुई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि अब इस घटना की जांच आईआईटी के विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।

Toilet Blast

Toilet Blast

विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में शनिवार को टॉयलेट की सीट फटने से युवक के घायल होने की जांच IIT के विशेषज्ञों से कराई जाएगी। लोगों के गुस्से को देखते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने यह फैसला लिया है। दूसरी ओर, घायल की हालत में मामूली सुधार है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

फ्लश बटन दबाते ही हो गया ब्लास्ट
सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में सुनील प्रधान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशू नागर शनिवार दोपहर टॉयलेट गया था। शौच के बाद जैसे ही उसने वेस्टर्न टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाया तो सीट फट गई और आग की लपटें उठने लगीं। ब्लास्ट होने से आशू का चेहरा, हाथ, पैरा और दूसरे अंग बुरी तरह से झुलस गए। अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा का कहना है कि टॉयलेट की सीट फटने से युवक के घायल होने की घटना असामान्य है। इस तरह की यह पहली घटना है। घटना के बाद टीम ने सेक्टर और उसके आसपास की सीवर लाइन की जांच की, लेकिन किसी तरह की कमी नहीं मिली।

Advertisment

मीथेन गैस से नहीं हुआ ब्लास्ट

उनका कहना है कि सीवर भी ओवरफ्लो नहीं हो रहा, ताकि मीथेन गैस अधिक मात्रा में बन सके। मकान के अंदर भी गैस बाहर निकालने के लिए वेंट पाइप लगा है। अगर मीथेन गैस की वजह से विस्फोट हुआ होता तो आसपास के घरों में भी समस्या होती। IIT के विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। वहीं युवक की हालत में सुधार परिजनों के मुताबिक टॉयलेट में विस्फोट होने से घायल आशु की हालत में मामूली सुधार हुआ है।

मीथेन गैस से टॉयलेट की सीट फटी

विज्ञापन

पीड़ित युवक के पिता सुनील प्रधान का कहना है कि अथॉरिटी की टीम उनके घर जांच करने नहीं आई। उन्होंने आशंका जताई है कि मीथेन गैस से टॉयलेट की सीट फटी है। उनका कहना है कि लोगों ने गली में सीवर के ढक्कन रैंप के नीचे दबा दिए हैं, जिसके चलते गैस निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही। हादसा की वजह यह भी हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ