Noida Suicide Case: नोएडा में एमिटी में एलएलबी की पढ़ाई करने वाले तापस (23) ने अचानक आत्महत्या कर ली। तापस की मौत सेक्टर 99 में एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरने से हुई। इस दौरान वहां पर तापस कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इस मामले में जांच की जा रही है, इसी बीच पुलिस ने तापस की एक्स गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने बताया कि तापस का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले लॉ स्टूडेंट की एक्स गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसे कोर्ट में जमानत मिल गई। जांच में पता चला है कि तापस का उसकी इस दोस्त से झगड़ा हुआ था, क्योंकि उसने सुलह करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि तापस के दोस्तों ने उसकी एक्स गर्लफ्रेंड को उसके साथ सुलह करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस दलील पर कोर्ट ने कहा कि यह आत्महत्या के लिए उकसाने के बराबर नहीं था, जिसके साथ ही लड़की को जमीनत दे दी गई।
ये भी पढ़ें: ‘मौत के बाद क्या होता है…’, गूगल पर किया सर्च और 9वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली
दोस्तों ने लड़की को सुलह करने बुलाया था
तापस और उसकी एक्स गर्लफ्रेंड दोनों ही एमिटी यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। दोनों रिश्ता शुरू होने के कुछ वक्त बाद ही साथ रहने लगे। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद लड़की ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। तापस सुलह करना चाहता था, लेकिन लड़की नहीं चाहती थी। इसी बीच शनिवार को तापस नोएडा सेक्टर 99 में अपने दोस्तों के पास गया।
तापस के दोस्तों ने उसकी इस लड़की को भी फोन करके बुलाया था, ताकि दोनों का झगड़ा खत्म कराया जा सके। वह पार्टी में आई, लेकिन उसने कहा कि वह तापस के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती। जांच में पता चला है कि इसी बात से परेशान होकर तापस ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
ये भी पढ़ें: पत्नी के सामने किराएदार से संबंध बनाता था, इटावा के इंजीनियर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
13 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
15 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines