Noida suicide: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर बीबीए के एक छात्र ने भी आत्महत्या की थी।
और पढ़िए –Bihar Hindi News: छपरा में 17 साल की लड़की के साथ रेप की कोशिश, विरोध पर की हत्या
गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन की है घटना
घटना मंगलवार देर शाम की बताई गई है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रहे एक 16 वर्षीय लड़के ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। नोएडा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान लड़के ने दम तोड़ दिया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1615415636854964224
घायल ने सफदरजंग अस्पताल में जम तोड़ा
नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 16-17 साल के लड़के ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। घायल होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। सामने आया है कि लड़का नोएडा के सेक्टर-36 का रहने वाला था।
और पढ़िए –Deoria: बाइक सवार दलित को पीटा, होश में आया तो दोबारा पीटा, अस्पताल में मौत, वजह कर देगी हैरान
पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए
सूचना पर पहुंचे लड़के के दोस्तों ने नोएडा पुलिस को बताया कि वह किसी निजी मामले को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। आशंका है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया हो। पुलिस अधिकारियों ने मेट्रो स्टेशन से सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के के परिवार, उसके दोस्तों और अन्य लोगों के बयान जल्द ही दर्ज किए जाएंगे।
नॉलेज पार्क स्टेशन से कूदा था एक छात्र
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय बीबीए छात्र नीतीश कुमार ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन में आत्महत्या कर ली थी। वह स्टेशन से कूद गया। गंभीर रूप से घायल नीतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब तीसरे दिन उसकी मौत हो गई थी।
और पढ़िए –Mumbai-Goa Highway पर दो हादसों में 13 लोगों की मौत; रायगढ़ में 9 और कांकीवली में 4 लोगों की मौत
गोल्फ कोर्स स्टेशन पर पहले भी हुई ऐसी घटना
जबकि पिछले साल यानी सितंबर 2022 में गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर चलती मेट्रो ट्रेन के सामने गिरकर 47 वर्षीय एक शख्स की भी मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि वह फिसल कर चलती ट्रेन के सामने गिर गया था, लेकिन बाद में अधिकारी ने कहा था कि यह आत्महत्या है।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines