नोएडा में हैरान करने वाली वारदात, पानी लाने में देरी होने पर तन गई पिस्टल

Noida News : ओंकार सिंह ने बताया कि उनका सेक्टर 66 के मामूरा गांव में रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात एक कर्मी निखिल दुकान पर था। तभी कार में सवार होकर दो युवक आए और निखिल से पानी मांगा। भीड़ होने की वजह से युवक को पानी की बोतल देने में देरी हो गई। नाराज युवकों ने कार से नीचे उतर कर निखिल की पिटाई कर दी और उस पर पिस्टल तान दी। पढ़ें नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Noida News, Greater Noida News, Noida Latest News, Noida Police, नोएडा खबर, नोएडा ताजा खबर, ग्रेटर नोएडा खबर, नोएडा पुलिस

Phase Three Police Station

विज्ञापन

Noida News : नोएडा से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। कार में बैठकर पानी मांग रहे युवकों ने रेस्टोरेंट कर्मी को इतना पीटा कि वह गंभीर घायल हो गया। रेस्टोरेंट कर्मी की गलती बस इतनी थी कि उसने आरोपी युवकों को पानी की बोतल देने में देरी कर दी। मामूरा गांव के रेस्टोरेंट पर हुई घटना के बाद फेज 3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिस्टल तानने का है आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में ओंकार सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 66 के मामूरा गांव में रेस्टोरेंट चलाते है। मंगलवार रात एक कर्मी निखिल दुकान पर था। तभी कार में सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने निखिल से पानी मांगा। ग्राहकों की भीड़ होने की वजह से युवक को पानी की बोतल देने में देरी हो गई। नाराज युवकों ने कार से नीचे उतर कर निखिल की पिटाई कर दी। उस पर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने निखिल को जमकर लात घूंसे से पीटा है। मंगलवार रात हुई घटना के बाद घायल ने अपना इलाज कराया।

Advertisment

कार नंबर के आधार पर हुई पहचान

पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए मारपीट करने वाले युवकों की कार नंबर के आधार पर पहचान कर ली है। आरोपी युवक सर्फाबाद गांव के रहने वाले है। दोनों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। पुलिस का दावा जल्द ही दोनों युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

थार कांड के बाद अलर्ट है पुलिस

हाल ही में नोएडा के सेक्टर 53 का एक वीडियो वायरल हुआ था। छोटे झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया था। आरोपी युवक एक व्यक्ति को थार से टक्कर मार कर भागे थे। युवक नाले में जा गिरा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेक्टर 24 कोतवाली के इंस्पेक्टर व चैकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया था। मामले इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर शुरू हुआ था। थार कांड के बाद से पुलिस अलर्ट है। हर छोटे मामले में भी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ