Noida News: सेक्टर-62 गोल चक्कर पर अब नहीं मिलेगा जाम, 5 लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा में सेक्टर-62 से मामूरा तक मॉडल मोबिलिटी कॉरिडोर बनाने की परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। अथॉरिटी ने सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर को छोटा कर दिया है। रविवार को भी इस गोल चक्कर पर कर्मचारी काम करते दिखे।

Model Mobility Corridor and sector 62

Model Mobility Corridor and sector 62

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा में एनएच-9 मॉडल टाउन से नोएडा की ओर से उतरते हुए सेक्टर-62 के मामूरा तक मॉडल मोबिलिटी कॉरिडोर (Model Mobility Corridor) परियोजना में तेजी आई है। नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-62 के पास मौजूद गोल चक्कर को छोटा कर दिया है। रविवार को भी इसका काम जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं कॉरिडोर बनाने के लिए कंपनी का चयन अभी तक नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि 11 मार्च को अथॉरिटी ने टेंडर जारी किया था। इस दौरान तीन कंपनियां भी आई, लेकिन मानकों पर खरा नहीं उतरने पर किसी का भी चयन नहीं हो पाया।

बॉटल नेक को खत्म करना चुनौती

Advertisment

दरअसल, एनएच-9 से उतरने वाले ट्रैफिक को नोएडा में प्रवेश करते ही बॉटल नेक का सामना करना पड़ता है। यानी पीछे की चौड़ी सड़क से उतरकर पतले रास्ते का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आगे जाकर ट्रैफिक का पहिया थम जाता है। ऐसे में पीछे वाहनों की लाइन लग जाती है। यह लाइन इतनी लंबी होती है कि कई बार मेरठ एक्सप्रेसवे तक जाम का आलम हो जाता है। इससे निपटने के लिए कई उपाय किए गए हैं, लेकिन जाम लगना जारी रहा।

5 लाख वाहन चालकों मिलेगी राहत 

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने इस रूट का सर्वे किया और सेक्टर-62 गोल चक्कर को छोटा करने पर सहमति बनी। साथ ही सेक्टर-62 से मामूरा तक कॉरिडोर बनाने का टेंडर जारी किया गया। वहीं सेक्टर-62 में बनी सोसायटियों के सामने भी सर्विस रोड और फुटपाथ को बुलडोजर चलाकर उसकी चौड़ाई को कम करते हुए सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे करीब 5 वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद

विज्ञापन

3 कंपनियां रिजेक्ट, दोबारा होगा टेंडर जारी

अथॉरिटी के मुताबिक, कॉरिडोर बनाने के लिए तीन कंपनियां आगे आई थी। इन कंपनियों ने कॉरिडोर बनाने के लिए अपना प्रजेंटेशन भी दिया, लेकिन मानकों पर खरा नहीं उतर सकी। बताया जा रहा है कि कंपनी का चयन तकनीक और वित्तीय के आधार पर किया जाता है। अथॉरिटी अब दोबारा से टेंडर जारी करने की योजना बना रही है। सूत्रों से पता चला है कि अगले सप्ताह तक टेंडर जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में कॉरिडोर का काम मई के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

ऑटो और टैक्सी के लिए बनाए जाएंगे स्टैंड

अमूमन यह देखा जाता है कि इस प्वांइट पर ऑटो और टैक्सी चालक बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं जो कि जाम की वजह बनते हैं। ऐसे में इनके लिए अथॉरिटी एक स्टैंड बनाएगा। यह सभी ऑटो या टैक्सी उसी स्टैंड पर खड़े रहेंगे। अपनी बारी का इंतजार करते रहेंगे। बारी आने पर यह टैक्सी स्टैंड से निकलकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

विज्ञापन

बनेंगे 2 एफओबी

एनएच-9 और सेक्टर-62-63 को जोड़ने वाली सड़क पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना है। हालांकि एफओबी के लोकेशन पर अभी भी संशय है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत एक बार फिर से लोकेशन पर जाकर देखा जाएगा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। इसके बाद लोकेशन को फाइनल कर दिया जाएगा। इस पर एलीवेटर भी होगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन

पैदल यात्रियों के लिए बनेगी लेन

इस सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए अलग से लेन की व्यवस्था होगी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बैठने के लिए बेंच आदि भी लगाए जाएंगे। यहां अलग से सौंदर्यीकरण का काम भी होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ