Noida News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब नोएडा वासियों के लिए और आसान होने जा रही है. नोएडा के सेक्टर-150 में जल्द ही एक नया निजी मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र खुलने जा रहा है. अभी तक जिले में कुल दो प्रशिक्षण केंद्र है. दोनों ही दादरी क्षेत्र में स्थित है. नए केंद्र के शुरू होने से नोएडा शहर के लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. अभी तक नोएडा के सेक्टर 20 से दादरी के बिसाहड़ा जाने के लिए करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था.
नहीं जाना होगा दादरी
अभी तक ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए लोगों को बिसहड़ा या दादरी बाईपास जाना पड़ता है. यहां पर शिवम मार्बल मोटर प्रशिक्षण केंद्र और वाईबी बिल्डर्स ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र स्थित है, लेकिन अब नोएडा के सेक्टर-150 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रस्तावित नए केंद्रों से परीक्षा की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी.
मुख्यालय पर चल रही प्रक्रिया
आरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि सेक्टर 150 में निजी मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही है. इससे नोएडा के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, उन्हें अब दादरी तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बदली प्रक्रिया
1 अगस्त 2023 से पहले तक नोएडा के सेक्टर-33 स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के पास ड्राइविंग टेस्ट होता था. नए नियम 2023 के बाद से निजी प्रशिक्षण केंद्रों पर परीक्षा, प्रशिक्षण और प्रमाणन की जिम्मेदारी है. निजी केंद्रों में ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने की ज्यादा शिकायत आती है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में लाखों लोगों की आफत में जान, स्ट्रक्चरल Audit की मांग ने पकड़ा जोर
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
20 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines