हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NOIDA में 14 स्कूलों को बंद करने के आदेश, खामियां मिलने पर सरकार ने लिया एक्शन

Noida school closed over law violation: नोएडा में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 14 स्कूलों के खिलाफ सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने इन स्कूलों को फौरन बंद करने का आदेश दिया है। सरकार ने हाल ही में स्कूलों को लेकर सर्वे करवाया था। इन स्कूलों में व्यापक स्तर पर खामियां मिलीं।

विज्ञापन

Noida school closed over law violation: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। नगर जिला प्रशासन को इन स्कूलों में खामियां मिली थीं। ये स्कूल बिना किसी आधिकारिक मान्यता के चल रहे थे। जिसके बाद अब सरकार ने ताला लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह की ओर से पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर स्कूल नोएडा से सटे गांवों में चलाए जा रहे हैं। जिनको बंद किया जाएगा। सरकार की ओर से स्कूलों को लेकर हाल में सर्वे करवाया गया था। जिसका मुख्य काम ‘बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ के बारे में पता करना था। कितने स्कूल इस अधिनियम का पालन नहीं कर रहे, इस बारे में सरकार जानकारी जुटा रही थी। स्कूल संचालन के लिए सरकार से मान्यता जरूरी है।

सर्वे में सामने आई जानकारी, अब चलेगा प्रशासन का डंडा

विज्ञापन

लेकिन सर्वे में प्रशासन को 14 स्कूलों के बारे में जानकारी मिली, जो गैरकानूनी मिले। जिसके बाद सरकार ने इन स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। स्कूलों में अवैध तौर पर कक्षाएं चलाई जा रही थीं। अब जिला प्रशासन इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। विभाग के अफसरों की ओर से बताया गया है कि इनमें से 7 स्कूल हरौला से चलाए जा रहे हैं। चार स्कूल जलपुरा के शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-Watch Video: ‘दारोगा पर चढ़ा वर्दी का नशा’…बिना टिकट सवार हो गए वंदे भारत में, TTE ने लगाई लताड़

विज्ञापन

वहीं, शाहदरा, छिजारसी और मंगरौली का एक-एक स्कूल इसमें है। इन स्कूलों में लगभग 150 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। अधिकारियों के कहना है कि गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 2 हजार से अधिक स्कूल चल रहे हैं। ये स्कूल आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड या सीबीएसई से संबद्ध हैं। विभाग की ओर से 14 स्कूलों को बंद करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola