Noida Bus Accident News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार बस निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में एक कंपनी कर्मचारी सवार थे। हालांकि, गनीमत रही है कि इस हादसे में किसी भी कर्मचारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिलर के साथ बस तेज टकराई कि आधी बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार तड़के सुबह हुआ है।
हादसे के वक्त बस में सवार थे LG के कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बरौला के निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पास हुआ है। इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे के समय बस में LG कंपनी के कर्मचारी सवार थे। इन्हीं कर्मचारियों को लेकर बस ग्रेटर नोएडा जा रही थी। तभी बरौला में बन रहे एलिवेटेड रोड के पिलर से बस टकरा गई। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बस में सवार कंपनी के किसी कर्मचारी को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी है।
यह भी पढ़ें: Noida Bus Accident: नोएडा में एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई सवारियों से भरी बस, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
सुरक्षित हैं सभी कर्मचारी
हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 49 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल हुए ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराने पर बस क्षतिग्रस्त हुई है। बस LG कंपनी की थी। घटना में बस सवार सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। बस ड्राइवर घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
11 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
12 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
13 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
16 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
17 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
18 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
19 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines