हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा में हादसे में 4 दोस्तों की मौत, माल से लदे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर

Road Accident in Noida: नोएडा में सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई है। एक ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे कार बुरी तरह पिचक गई। 5 दोस्त नोएडा घूमने आए थे, लेकिन दिल्ली लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
टक्कर लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Noida Road Accident: नोएडा में एक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। उनका एक दोस्त हादसे में घायल भी हुआ है। पांचों युवक दोस्त थे और घूमने के लिए दिल्ली से नोएडा आए थे। देररात को डिनर के बाद पांचों ऑल्टो कार में दिल्ली लौट रहे थे कि उनकी कार को माल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार उछलकर दूर जा गिरी। आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसा सेक्टर-24 पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाली 12-11 सिंगल रोड पर हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है।

 

3 युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया

ADCP मनीष मिश्र ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा देररात करीब 2 बजे हुए। 12-11 सिंगल रोड पर शिवानी फर्नीचर शोरूम के पास ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी। 3 युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त मोहित, विशाल, मनीष, हिमांशु निवासी न्यू कोडली पॉकेट ए-2 के रूप में हुआ है। वहीं इनका दोस्त उत्तम घायल है। उत्तम ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। उत्तम ने बताया कि ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था और तेज म्यूजिक बज रहा था। ट्रैक्टर की स्पीड भी काफी तेज थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘BJP ने दिल्ली बनाई गैंगस्टरों की राजधानी’; पोस्टरों से अटा दिल्ली का ITO चौक, जानें क्या है मामला?

घायल की शिकायत पर दर्ज किया केस

उत्तम ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह, मनीष, हिमांशु, विशाल और मोहित दोस्त हैं। पांचों शाम को दिल्ली से नोएडा घूमने आए थे। देररात डिनर करने के बाद पांचों वापस लौट रहे थे और ड्राइविंग हिमांशु कर रहा था, लेकिन सेक्टर-11 में वे हादसे का शिकार हो गए। मोहित, विशाल और हिमांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जो उसने आंखों से देखा। मनीष की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। उसे हल्की चोटें लगीं, क्योंकि वह टक्कर लगते ही दरवाजा खुलने से निकलकर बाहर गिर गया था। बता दें कि उत्तम की शिकायत पर ही पुलिस ने हादसे का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:500 के नोट…1.60 करोड़ की करेंसी, नोटों पर ‘बापू’ नहीं अनुपम खेर की तस्वीर, वीडियो देख एक्टर भी चौंके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola