'BJP ने दिल्ली बनाई गैंगस्टरों की राजधानी'; पोस्टरों से अटा दिल्ली का ITO चौक, जानें क्या है मामला?

Delhi ITO Chowk Posters: दिल्ली में ITO चौक पर दीवारों पर आज कुछ पोस्टर्स लगे मिले, जिन पर एक स्लोगन लिखा था कि भाजपा ने दिल्ली को गैंगस्टर्स की राजधानी बनाया है। हालांकि अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है।

Delhi ITO Chowk Posters

Delhi ITO Chowk Posters

Objectional Slogan Posters on Delhi Walls: दिल्ली में आज की सुबह जब लोग जगे तो उन्होंने ITO चौक पर रेड लाइट के पास दीवारों पर कुछ पोस्टर लगे देखे। इन पोस्टर्स पर हाथ में बंदूक थामे एक शख्स और सामने हाथ डरे सहमे दिख रहे शख्स का कैरिकेचर बना है। बीच में भाजपा के कमल के फूल वाला लोगो छपा है। ऊपर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है- भाजपा ने दिल्ली को बनाया गैंगस्टरों की राजधानी।

विज्ञापन

इस पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकि पिछले कई दिन से लगातार दिल्ली में आपराधिक वारदातें हो रही हैं, जिनसें लोगों में दहशत फैली हुई है।हालांकि यह पोस्टर्स किसने लगाए हैं? अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा का लोगो देखकर लोगों में चर्चा है कि यह पोस्टर्स भाजपा ने लगवाए हैं।

विज्ञापन

<


पिछले 2 दिन में दिल्ली में हुई वारदातें

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम के मालिक से फिरौती मांगी जा रही थी। पैसे नहीं मिलने पर शोरूम मे घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। दूसरी वारदात महिपालपुर तथा तीसरी वारदात आउटर दिल्ली में हुई। तीनों वारदातों में रंगदारी की बात सामने आई है। इससे दिल्लीभर के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

बीते दिन नांगलोई में एक सिपाही की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। गुलाबी बाग इलाके में एक सुनार से बदमाश 4 किलो सोना लूटकर फरार हो गए। दिल्ली के ही पूर्वी इलाके में शकरपुर मार्केट में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बर्थडे पार्टी को लेकर लड़कों के 2 गुटों में लड़ाई और गाली गलौज हुई थी।

विज्ञापन

जुलाई 2024 में दिल्ली के राजौरी गार्डन में रेस्टारेंट में घुसकर शख्स को गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा भी कई आपराधिक वारदातें, फायरिंग और चाकूबाजी की घटनाएं दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में हो चुकी हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और सवाल उठाए जाते रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ