Noida News: SBI सिक्योरिटीज के नाम पर 42.30 लाख की साइबर ठगी, रिटायर्ड डाॅक्टर से हुआ फ्रॉड

Noida News: नोएडा में एसबीआई सिक्योरिटीज में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रिटायर्ड डाॅक्टर से 42 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर डाली। जालसाजों ने हर दिन 5 से 15 फीसदी तक मुनाफा देने का झांसा देकर वृद्ध चिकित्सक को अपने जाल में फंसा लिया।

Cyber Fraud

साइबर धोखाधड़ी

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में SBI सिक्योरिटीज में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रिटायर्ड डाॅक्टर से 42 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर डाली। जालसाजों ने हर दिन 5 से 15 फीसदी तक मुनाफा देने का झांसा देकर वृद्ध चिकित्सक को अपने जाल में फंसा लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 जून को ग्रुप पर जोड़ा गया

पीड़ित को 2 जून को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें दावा किया गया कि यह ग्रुप एसबीआई सिक्योरिटीज की ओर से ट्रेडिंग प्लान के तहत बनाया गया है। ग्रुप में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कहा गया कि डिस्काउंट रेट पर आईपीओ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एसबीआई जैसे प्रतिष्ठित नाम के चलते पीड़ित ने इस योजना पर भरोसा किया और 25 हजार रुपये से निवेश की शुरुआत की।

Advertisment

फर्जी वेबसाइट से जोड़ा

जालसाजों ने उन्हें एक फर्जी वेबसाइट से जोड़ा, जहां रोजाना निवेश की राशि में भारी बढ़ोतरी दिखाने लगी। विश्वास जीतने के लिए पीड़ित को 2 लाख रुपये निकालने भी दिए गए। धीरे-धीरे पीड़ित ने कुल 42 लाख 30 हजार रुपये का निवेश कर डाला। 28 दिनों के भीतर फर्जी वेबसाइट पर उनका पोर्टफोलियो 3 करोड़ 49 लाख रुपये तक पहुंचा दिया गया। जब पीड़ित ने इस धनराशि को निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने अचानक 5 फीसदी कमीशन की मांग कर दी।

तोड़ दिया संपर्क

बार-बार संपर्क करने पर जब संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तब पीड़ित ने एसबीआई सिक्योरिटीज के आधिकारिक आफिस में संपर्क किया। तब उनको ठगी का पता चला। आरोपियों ने इसके बाद पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ