Noida Traffic Advisory: 22 से 26 जनवरी तक इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, देखें एडवाइजरी

Noida Traffic Advisory: दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हर साल भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 26 जनवरी तक के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Noida Traffic

Noida Traffic

विज्ञापन

Noida Traffic Advisory: 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 जनवरी से 25 जनवरी तक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। जिसके चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में यातायात प्रभावित होगा। जिसके लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान मालवाहक गाड़ियों (भारी, मध्यम और हल्के) का प्रवेश दिल्ली में रोक दिया गया है। घर से निकलने से पहले एक बार आप भी ट्रैफिक की एडवाइजरी देख लें।

किन गाड़ियों पर रहेगी पाबंदी?

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 22.01.2025 तारीख की रात 22:00 बजे से, 23.01.2025 तारीख में कार्यक्रम समाप्ति तक,  25.01.2025 की रात 22:00 बजे से 26.01.2025 तारीख को प्रोग्राम खत्म होने तक के लिए यातायात प्रभावित रहेगा। सुरक्षा के चलते गौतम बुद्ध नगर जिले से दिल्ली में आने वाली मालवाहक गाड़ियों (भारी, मध्यम एवं हल्के) की एंट्री पर बैन रहेगा। इन गाड़ियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की इजाजत रहेगी।

विज्ञापन

किस रास्ते का करना है इस्तेमाल

1- चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली एंट्री करने वाली गाड़ियां चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकती हैं।

2- DND (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाली गाड़ियां डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर आगे जा सकती हैं।

विज्ञापन

3- कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाली गाड़ियां यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट होंगी। जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर आगे जाएंगी।

4- यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली में एंट्री करने वाली गाड़ियां फलैदा कट, रबुपुरा से सर्विस रोड होकर, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से होते हुए पुस्ता तिराहे से होण्डा सीएल चौक से कस्बा कासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे आगे जाएंगी।

विज्ञापन

5- यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली में एंट्री करने वाली गाड़ियां जीरो प्वाइंट से परी चौक की ओर डायवर्ट की जाएंगी, जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर आगे जाएंगी।

इसके अलावा एडवाइजरी में कहा गया कि जारी की गई जरूरत पड़ने पर दूसरी गाड़ियों का डायवर्जन भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ