Delhi Traffic Advisory: आज से 25 जनवरी तक इन रास्तों से बचें, फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण रहेगी 'नो एंट्री'

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके 4 दिन के लिए कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के लिए एडवाइजरी है। पुलिस विभाग ने रिपब्लिक डे के मद्देनजर 30 जनवरी तक लोगों से सहयोग करने की अपील करने की है।

Delhi Police Traffic Advisory

Traffic Advisory for Delhi Noida Gurugram: गणतंत्र दिवस समारोह में 4 दिन रह गए हैं। परेड की तैयारी हो चुकी है और आज 22 जनवरी से 25 जनवरी तक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसलिए दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ रूट इन 4 दिन में डायवर्ट रहेंगे।

विज्ञापन

एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके लोगों को डायवर्टिड रूट से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इन रास्तों पर नो एंट्री रहेगी। ऐसे में लोगों को बाकी रास्तों पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है तो लोगों को जरूरी काम से ही वाहन लेकर निकलने की सलाह भी दी गई है। सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक यह ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी।

विज्ञापन

30 जनवरी तक भीड़ और ट्रैफिक जाम रहेगा

मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ रह सकती है। परेड में शामिल होने वालों के वाहन, स्कूल बसें भी स्टेडियम के आसपास पार्क होंगे, इसलिए आम लोगों को पार्किंग भी नहीं मिलेगी। करीब एक हफ्ता 30 जनवरी तक दिल्ली में ऐसे ही भीड़ और ट्रैफिक जाम के हालात रहेंगे।

विज्ञापन

आज 22 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल है। ध्वजारोहण 25 जनवरी को होगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह है तो 29 जनवरी बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी है। ऐसे में इस हफ्ते लोगों को संभलकर और सोच समझकर सफर करना होगा, अन्यथा भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

इन रास्तों पर जानें से बचें लोग

IP कॉलेज से आजादपुर चौक तक इनर रिंग रोड पर आवाजाही बाधित होगी। शक्ति नगर से आजादपुर चौक तक GTK रोड पर ट्रैफिक बाधित रहेगा। गुजरावाला टाउन छत्रसाल स्टेडियम रोड और बुराड़ी चौक से कैंप चौक होते हुए विजय नगर टी-पॉइंट तक जाने में भी लोगों को परेशानी होगी। विजय चौक, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, लाल किला रोड पहले से ही बंद है। ऑटो एक्सपो और चुनावी रैलियों चलते पहले से ही दिल्ली में भीड़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ