नोएडा में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, Air Quality में सुधार

Noida News: नोएडा में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नोएडा और एनसीआर के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. वहीं, बारिश के चलते वायु प्रदूषण में भी गिरावट आई है.

Rain In Noida
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नोएडा और एनसीआर के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. वहीं, बारिश के चलते वायु प्रदूषण में भी गिरावट आई है. सोमवार सुबह तक नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 78 दर्ज किया गया, जो इस माह का सबसे स्वच्छ दिन माना जा रहा है.

उमस और गर्मी से मिली राहत

बारिश और तेज हवाओं ने शहर की फिजा को साफ किया. उमस और गर्मी से भी राहत दिलाई. मौसम में आए इस बदलाव को सर्दियों की दस्तक के रूप में देखा जा रहा है. नागरिकों का कहना है कि लंबे समय बाद सांस लेने लायक हवा महसूस हो रही है. ठंडी हवा ने सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों का मजा भी दोगुना कर दिया है.

Advertisment

अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के बने रहने का पूर्वानुमान जताया है. हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. विभाग का कहना है कि यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों तक मौसम को खुशनुमा बनाए रखेगा.

स्वच्छ हवा की जा रही महसूस

विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के कारण वायुमंडल में मौजूद प्रदूषक तत्व धरती पर बैठ जाते हैं, जिससे एयर क्वालिटी बेहतर होती है. यही वजह है कि शहर में एक बार फिर स्वच्छ हवा महसूस की जा रही है. पर्यावरणविदों ने इस मौके पर लोगों से अपील की है कि वे साफ मौसम का लाभ उठाते हुए प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करें. साफ हवा, ठंडी हवाएं और बारिश की फुहारों के साथ नोएडा इन दिनों एक बार फिर ताजगी से भर गया है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ