लिफ्ट में सांप की सवारी, नोएडा की गोल्डन पाम सोसायटी में मचा हड़कंप

Noida News: नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी की लिफ्ट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही सामने एक सांप (Cobra) बैठा मिला. लिफ्ट में आचानक सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए.

Noida News, Noida Latest News, Noida Today's News, Golden Palm Society, Noida Lift, Snake, Cobra, Noida Sector-168, नोएडा न्यूज, नोएडा ताजा खबर, नोएडा आज की खबर, गोल्डन पाम सोसायटी, नोएडा लिफ्ट, सांप, कोबरा, नोएडा सेक्टर-168

लिफ्ट में सांप

Noida News: नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी की लिफ्ट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही सामने एक सांप (Cobra) बैठा मिला. लिफ्ट में आचानक सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए. मामले की सूचना पर पहुंची मेंटेनेंस की टीम ने हिम्मत दिखाते हुए मोर्चा संभाला. इसके बाद किसी तरह सांप को एक बांस की सहायता से वहां से निकाला गया और बाहर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

गोल्डन पाम सोसायटी की घटना

नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी में रविवार को एक ऐसी घटना घटी. जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट में एक सांप घुस गया. यह घटना सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। इस कुछ लोग लिफ्ट से जाने के लिए खड़े थे. जब लिफ्ट नीचे ग्राउंड़ फ्लोर पर पहुंची और लिफ्ट का दरवाजा खुला तो अंदर सांप को देख लोग चिल्लाने लगे. सांप के लिफ्ट में घुस आने से वहां के लोगों में दहशत फैल गई. मामले की सूचना पर तुरंत सोसायाटी की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची अपनी हिम्मत और सूझबूझ से सांप को किसी तरह लिफ्ट से बाहर निकाला.

मेंटेनेंस टीम ने पकड़कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा

मामले की सूचना पर काफी संख्या में सोसायटी के लोग वहां एकत्र हो गए. मेंटेनेंस की टीम ने किसी तरह मशक्कत करके एक बांस की सहायता से सांप को वहां से हटाया. इसके बाद टीम ने सांप को एक कचरे के डिब्बे में बंद किया और वहां से दूर ले जाकर एक सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया. जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने राहत की सांस ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ