नोएडा में प्राॅपर्टी विवाद में सगे भाईयों के बीच चली गोली, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Noida News: नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में मंगलवार को एक पारिवारिक प्राॅपर्टी विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर गोली चला दी, हालांकि गोली दीवार में जाकर लगी और बड़ा हादसा टल गया.

Firing

Firing

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में मंगलवार को एक पारिवारिक प्राॅपर्टी विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर गोली चला दी, हालांकि गोली दीवार में जाकर लगी और बड़ा हादसा टल गया. वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गली नंबर 9 का है मामला

घटना निठारी गांव स्थित गली नंबर 9 में हुई, जहां नवरतन शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके दो बेटे मनोज (बड़ा) और प्रदीप (छोटा) अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं. उनकी मां रामवती देवी भी साथ रहती हैं. वह बुजुर्ग हैं और बीपी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हैं.

Advertisment

मां ने दवा लाने के लिए कहा

मंगलवार को रामवती देवी ने दवा लाने के लिए कहा. इस पर मनोज ने छोटे भाई प्रदीप से दवा लाने को कहा, लेकिन यह मामूली बात विवाद में बदल गई. संपत्ति को लेकर पहले से चल रही तनातनी के बीच प्रदीप आग बबूला हो गया. कहासुनी बढ़ने पर उसने घर के अंदर से अस्लाह निकाला और बाहर आकर फायरिंग कर दी. गोली मनोज को न लगकर दीवार में जा लगी.

अवैध हथियार का शक

पुलिस जांच का फोकस इस बात पर भी है कि प्रदीप द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार अवैध था या लाइसेंसी. सूत्रों की मानें तो फायरिंग अवैध तमंचे से की गई. थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित मनोज की ओर से प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ