Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से 18 रूटों पर दौड़ेंगी 117 बसें, दिवाली पर यात्रियों को होगी सुविधा

Greater Noida News: दिवाली और अन्य त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने इस बार विशेष तैयारी की है. ग्रेटर नोएडा डिपो से 18 प्रमुख रूटों पर कुल 117 बसें चलाई जाएंगी, जो रात-दिन 24 घंटे सात दिनों तक निरंतर सेवा देंगी.

roadways up bus

Greater Noida News: दिवाली और अन्य त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने इस बार विशेष तैयारी की है. ग्रेटर नोएडा डिपो से 18 प्रमुख रूटों पर कुल 117 बसें चलाई जाएंगी, जो रात-दिन 24 घंटे सात दिनों तक निरंतर सेवा देंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए हर बस में दो-दो चालक और परिचालक की तैनाती सुनिश्चित की गई है.

16 अक्टूबर से शुरू होगा भीड़ का सिलसिला

16 अक्टूबर से त्योहारी भीड़ का सिलसिला शुरू हो जाएगा. खासकर परीचैक और दादरी तिराहा जैसे प्रमुख स्थलों पर यात्रियों की संख्या में तीन गुना तक इजाफा देखने को मिलता है. ऐसे में इन स्थानों को प्राथमिकता देते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

एक दिन लगेंगे 300 चक्कर

ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली और अन्य पर्वों को ध्यान में रखते हुए बसों की फेरे बढ़ा दिए गए हैं. अनुमान है कि इन दिनों में डेली यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से तीन गुना तक हो सकती है. इसलिए 117 बसों को चलाकर लगभग 300 फेरे प्रतिदिन लगाए जाएंगे.

व्यवस्था की खास बातें

हर रूट पर जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या में बदलाव किया जाएगा. ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर बसें बढ़ाई जाएंगी, जबकि कम भीड़ वाले रूटों पर घटाई जाएंगी. व्यस्त स्थानों पर रोडवेज के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो यात्रियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ