नोएडा की प्रियंका का व्हाट्सऐप कैसे हुआ हैक? स्टेप बाय स्टेप जानें प्रोसेस और बचने का तरीका

नोएडा की प्रियंका का व्हाट्सऐप हैक होने का मामला चर्चा में है। प्रियंका ने लोगों को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका व्हाट्सऐप किस तरीके से हैक किया गया? साथ ही उसने लोगों को फ्रॉड से बचने का तरीका भी बताया। आइए पूरा मामला जानते हैं…

Noida Priyanka Whatsapp Hack
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाली प्रियंका का व्हाट्सऐप किसी ने हैक कर लिया था और 16 घंटे की मशक्कत के बाद उसे अपना व्हाट्सऐप दोबारा मिला। व्हाट्सऐप हैक होने का पता चलते ही प्रियंका ने साइबर पुलिस को शिकायत दी। साइबर पुलिस ने कार्रवाई की और जिस सिस्टम से व्हाट्सऐप को हैक किया गया था, उसका पता लगाकर प्रियंका के व्हाट्सऐप को फ्रॉड के चंगुल से छुड़ाकर दोबारा रिकवर किया।

 

विज्ञापन

OTP वाला मैसेज भेजकर फॉरवर्ड कराकर हैक किया

प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास गत 9 मार्च को एक दोस्त का व्हाट्सऐप मैसेज आया। इस मैसेज में लिखा था कि प्रियंका गलती से तुम्हे मैसेज भेज दिया है। उस मैसेज का वापस मुझे ही फॉरवर्ड कर दो। प्रियंका ने यह सोचकर कि दोस्त का मैसेज है, भरोसा कर लिया और मैसेज उसे वापस भेज दिया। मैसेज में वॉट्सऐप को इंस्टॉल करने के लिए 6 डिजिट का OTP था।

प्रियंका ने बताया कि उस मैसेज को वापस फॉरवर्ड करते ही उसका वॉट्सएप हैक हो गया। इसके बाद उसके नंबर से जान पहचान वालों को पैसे मांगने के मैसेज जाने लगे। उसने तुरंत इसकी जानकारी साइबर पुलिस को दी। प्रियंका ने साइबर पुलिस के जरिए लोगों को संदेश दिया कि भाई-बहन, मम्मी-पापा, हसबैंड-वाइफ या दोस्त में से कोई भी वॉट्सएप पर OTP वाला मैसेज भेजकर उसे वापस मांगें तो बिल्कुल भरोसा न करें। फ्रॉड हो सकता है। इसके चक्कर में हैकर्स के चंगुल में फंस सकते हैं।

विज्ञापन

इन तरीकों से भी हैक हो सकता व्हाट्सऐप

बता दें कि आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट पर बने लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके साइबर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। व्हाट्सऐप हैक करके ठगने का मामला सामने आया है। मामले में जिस तरीके से व्हाट्सऐप को हैक किया गया, काफी चौंकाने वाला है। OTP वाला मैसेज भेजकर उसके वापस मंगवाकर व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा कॉल फॉरवर्ड करके भी व्हाट्सऐप हैक हो सकता है। व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर दिए गए नंबर पर कॉल करके एड्रेस वेरिफाई करने को कहा जाएगा। आप कॉल करेंगे तो कॉल हैकर के नंबर पर फॉरवर्ड होगी और व्हाट्सऐप हैक हो जाएगा। व्हाट्एऐप पर इमरजेंसी कॉल करके कॉन्फ्रेंस पर लेकर भी व्हाट्सऐप हैक किया जा सकता है। फोन में APK फाइल डाउनलोड कराकर भी व्हाट्ऐप हैक किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ