Noida Police Operation Clean: दिल्ली से सटे नोएडा की पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत आज 5 एनकाउंटर किए। गौतमबुद्धनगर के 3 जोन की पुलिस आज सुबह बदमाशों पर टूट पड़ी और ताबड़तोड़ 5 एनकाउंटर करते हुए 9 बदमाशों को पकड़ लिया। 6 बदमाशों को मुठभेड़ में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 3 बदमाशों ने पुलिस ने घेरकर पकड़ा और थाने ले गई। मुठभेड़ के दौरान सर्च ऑपरेशन में बदमाशों से हथियार और कैश बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में पानी को तरसे 1800 परिवार, प्राधिकरण के खिलाफ दिन-रात दे रहे धरना
कहां-कहां हुए बदमाशों के एनकाउंटर?
पहला एनकाउंटर कोतवाली सूरजपुर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच में मोजर बीयर गोल चक्कर के पास हुआ, जिसमें पैर में गोली लगने से रिपन दास नामक बदमाश घायल हुआ। घायल रिपन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंगाल का रहने वाला रिपन दास वर्तमान में निठारी में रह रहा था। तलाशी में रिपन से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।
दूसरा एनकाउंटर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच कोतवाली 24 में हुआ, जिसमें पुलिस की गोली लगने से आमिर उर्फ दानिश घायल हुआ। एनकाउंटर सेक्टर-11 में पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी में आमिर से चोरी की मोटरसाइकिल और 50 हजार कैश बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पहले की बेटी की हत्या फिर फांसी के फंदे से झूला
कोतवाली फेस-2 में भी हुआ एनकाउंटर?
तीसरा एनकाउंटर सेंट्रल नोएडा के कोतवाली फेस 2 में बाइक सवार 2 बदमाशों और पुलिस के बीच हुआ। पुलिस की टीम नया गांव किराए के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग की। इसके जवाब में की गई फायरिंग में रोशन पुत्र जिरेन घायल हो गया, जबकि धनंजय पुत्र अशोक को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार किया। घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौथा एनकाउंटर पुलिस और बदमाशों के बीच कोतवाली बीटा 2 में हुआ। चारों आरोपियों पर कारों के टायर चुराने का आरोप है। एनकाउंटर में बदमाश मनोज पुत्र घनश्याम और अंकित पुत्र प्रेम नारायण गोली लगने से घायल हो गए, जबकि राहुल पुत्र रामकिशन और मनीष पुत्र शिवदान सिंह को घेरकर गिरफ्तार किया गया। चारों बदमाशों से अवैध हथियार, कारतूस और उनकी निशानदेही पर 20 टायर का रिम, 10 एलॉय व्हील, 2 जैक, एक टायर लीवर बरामद हुआ। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
यह भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्टः अविवाहित बेटियों को मिलेगा प्लाॅट, 7 सरकारी स्कूल होंगे शिफ्ट
5वां एनकाउंटर कोतवाली बिसरख पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच 4 मूर्ति से सूरजपुर जाने वाली सड़क पर हुआ, जिसमें पुलिस की गोली लगने से पवन पुत्र महिपाल घायल हुआ। उससे अवैध हथियार कारतूस चोरी की बाइक और मोबाइल 5 हजार कैश बरामद हुआ।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines