ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पहले की बेटी की हत्या फिर फांसी के फंदे से झूला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सिरसा नई काॅलोनी में सोमवार को एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

UP Crime

UP Crime

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सिरसा नई काॅलोनी में सोमवार को एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बेटी के प्रेम प्रसंग से परिवार तनाव में था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डायल 112 पर मिली सूचना

कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवती की लाश पड़ी है और उसी के पास एक व्यक्ति पंखे पर फांसी के फंदे से लटका है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया। जांच करने पर पता चला है कि दोनों पिता-बेटी है। पिता का नाम अशोक कुमार था जबकि बेटी की पहचान संजना के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से आगरा के वाजिदपुर के रहने वाले थे। ग्रेटर नोएडा के सिरसा में वह अपना मकान बनाकर उसमें रह रहे थे।

युवक से था प्रेम प्रसंग

पुलिस जांच में पता चला है कि संजना का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। यह बात परिजनों को पता चल गई थी। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। संजना के पिता अशोक बेटी के प्रेम प्रसंग से खासा नाराज रहते थे। पूर्व में भी कई बार इस बात को लेकर घर में विवाद हुआ था।

पहले की बेटी की हत्या फिर खुद दी जान

सोमवार सुबह बेटी के प्रेम प्रसंग की बात फिर से घर में होने लगी। इससे नाराज अशोक ने पहले बेटी संजना की हत्या कर दी। कुछ देर बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

किसी को नहीं था अंदाजा

पुलिस की जांच में पड़ोसियों ने बताया है कि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अशोक बेटी से नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठा देंगे। उनके इस कदम के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। वह पड़ोसियों के सामने भी बेहद शांत रहते थे। पुलिस ने मामले में परिजनों के अलावा कई अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ