नोएडा में फर्जी पुलिस ऑफिस का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों न थाना फेज-3 क्षेत्र में ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो’ के नाम से ऑफिस खोला हुआ था। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का ऑफिस खोल रखा था। पुलिस ने मौके 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनका दावा है कि पुलिस ने आरोपियों का जाल फैलने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया।
कोठी में चल रहा था ऑफिस
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार रात बीएस-136, सेक्टर 70 में छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। आरोपियों ने कोठी किराये पर ली हुई थी। पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनकी पहचान विभाष, अराग्य ,बाबुल, पिन्टूपाल, समपमदल और आशीष के रूप में हुई है। इनमें आरोपी विभाष और अराग्य बाप-बेटे हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।
लोगों को फंसाने की योजना से पहले पकड़ा
डीसीपी ने बताया कि यह पूरा केस गाजियाबाद में संचालित फर्जी दूतावास की तरह है। जिस तरह वहां आरोपी काम कर रहे थे, ठीक उसी तरह यहां भी काम करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी सरकारी नाम और अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। आरोपियों के निशाने पर कई लोग थे। मौके से मिले फर्जी पहचान पत्रों और सरकारी दस्तावेजों से साफ है कि आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाने की योजना बना रहे थे।
इंटरनेशनल स्तर की जांच एजेंसी बताते थे मेंबर
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी खुद को एक इंटरनेशनल स्तर की जांच एजेंसी का मेंबर बताते थे। वे सत्यापन या जांच के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि उनके पास फर्जी स्टाम्प, लेटरहेड और कई नकली सरकारी मुहर भी थीं।
ये भी पढ़ें: Noida News: शादी के लिए दबाव बना रहे आशिक ने युवती को मारा चाकू, जानें पुलिस ने क्या किया
आरोपियों से बरामदगी
आरोपियों के कब्जे भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र, पासबुक और चेकबुक बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर कई बातों का पता चला है उस पर काम किया जा रहा है। आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री भी पता की जा रही है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
38 mins agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 hr agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
2 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
6 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
16 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines