Noida News: शादी के लिए दबाव बना रहे आशिक ने युवती को मारा चाकू, जानें पुलिस ने क्या किया

Noida News: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब ब्यूटी पार्लर से काम करके घर लौट रही एक युवती पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

police encounter sector 16
विज्ञापन

Noida News: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब ब्यूटी पार्लर से काम करके घर लौट रही एक युवती पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

पिता ने दर्ज कराया केस
घटना के बाद युवती के पिता की तहरीर पर थाना फेज-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी तुषार उर्फ चिराग को दिल्ली के राजौरी गार्डन से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

पुलिस की गोली से घायल
पुलिस जब तुषार को घटनास्थल के पास सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले के पीछे झाड़ियों में हथियार बरामद कराने ले गई तो उसने वहाँ छिपा कर रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बरामद हुई खून से सनी शर्ट
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, हमला करने में इस्तेमाल चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद की है। आरोपी ने जब युवती को चाकू मारा था तब उसकी शर्ट भी खून में सन गई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ