Noida News: नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑटो में सवार होकर इंजीनियर से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। दोनों बदमाशों ने सवारी के रूप में ऑटो में बैठे इंजीनियर से लैपटॉप, कैश, मोबाइल समेत कई अन्य सामान लूट लिया था। 14 जुलाई को घटना को अंजाम दिया गया था। अब रविवार आधी रात बाद तड़के पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों की पहचान विकास और पंकज प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं। बदमाशों के तीसरे साथी कार्तिक को भी मौके से धर दबोचा गया है।
लूट का समान हुआ बरामद
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल, 1350 रुपए, दो तमंचा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल किए जाने वाला ऑटो बरामद किया गया है। बदमाशों के तीसरे साथी कार्तिक को मौके से कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। दोनों बदमाशों ने वर्तमान में सूरजपुर के देवला गांव में ठिकाना बना रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वही जाकर छिप जाते थे।
लूट के अलावा दो और घटनाओं को दिया था अंजाम
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि पकड़े गए बदमाशों ने इंजीनियर से लूट के अलावा कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने की दो और घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके संबंध में थाना सेक्टर 126 पर मुकदमा दर्ज है। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह रेकी करने के बाद मौका पाते ही कार का शीशा तोड़ देते थे। उसके अंदर से लैपटॉप चोरी करके फरार हो जाते थे। इसमें उनका चौथा साथी आरिफ भी शामिल है। वर्तमान में आरिफ फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
22 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
22 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines