हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: नोएडा में PG में भीषण अग्निकांड, लोगों में मची चीख पुकार

Fire in Paying Guest Home: नोएडा में पेइंग गेस्ट होम में भीषण आग लगने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार तो आप डर जाएंगे। हालांकि आग बुझा ली गई है, लेकिन जिस गली में घर हैं, वहां अगर जरा-सी देर होती तो बड़ा अग्निकांड होता।

विज्ञापन
Noida PG Massive Fire

Noida PG Massive Fire Video Viral: नोएडा में सेक्टर-62 में आज भीषण अग्निकांड हुआ। एक पेइंग गेस्ट होम में अचानक आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि आग बुझा पाते, लपटें साथ वाले घर तक भी पहुंच गई। दोनों घरों में पेइंग गेस्ट रहते हैं, लेकिन आग देखकर उनमें चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि अगर की विकराल लपटें देख आस-पास रहने वाले लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर एक बार तो आपकी सांसें अटक जाएंगी।

 

इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अग्निकांड शॉर्ट सर्किट होने से हुआ। रसूलपुर नवादा गांव में तंग गलियारे में बने पेइंग गेस्ट में ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। अचानक इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पर्दों को चपेट में लेती हुई लड़की के दरवाजों और खिड़कियों तक पहुंच गई। आग में जलकर बच्चों का सामान भी राख हो गया।

वहीं आग लगते ही बच्चे चौथी मंजिल पर चढ़ गए और जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। लोगों ने हंगामा होते देखकर उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की ऊंची लपटें देखकर वे बेबस थे। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना सुबह के करीब 8 बजे की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति-लोगों को कंट्रोल किया।

बच्चों को मेडिकल के लिए भिजवाया गया

फायर ब्रिगेड CFO प्रदीप चौबे ने बताया कि B-10 सेक्टर-62 रसूलपुर नवादा में 2 पेइंग गेस्ट हाउस हैं। एक रेनबो रेजिडेंसी गर्ल्स PG और दूसरा सोनू PG है। आग PG के बाहर लगे होर्डिंग के इलेक्ट्रिक पैनल से भड़की। गली काफी संकरी थी, इसलिए दमकल वाहनों को अंदर जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं तो पाइप पहुंचाकर आग बुझाई गई। इसके बाद दोनों बिल्डिंग खाली कराई गईं। बच्चों को सीढ़ियों से उतारकर मेडिकल के लिए भिजवाया। गनीमत रही कि आग का चौथी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें