बिना परमिशन के चल रहे वृद्ध आश्रम का नजारा देखकर दंग रह गए अधिकारी, बंधक महिला की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Noida News : वृद्ध आश्रम में फैली अवस्था को लेकर पूर्व पत्रकार यश जैन की तरफ से कई बार शिकायत की गई। प्रबंधन ने शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया। ना ही कोई कार्यवाही की गई। यदि पूर्व में शिकायत का संज्ञान लिया गया होता तो बुजुर्ग महिला का हाथ पर बंधी हुई अवस्था में वीडियो वायरल ना होता

old ashram
विज्ञापन

Noida News : नोएडा के सेक्टर 55 में आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम के अंदर का दृश्य देखकर समाज कल्याण की टीम हैरान रह गई। वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिला को हाथ पैर बांधकर रखा हुआ था। लखनऊ की टीम ने इस पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को समाज कल्याण की टीम जब दोबारा मौके पर पहुंची तो अधिकारी नजारा देखकर हैरान रह गए। बिना अनुमति के यह वृद्ध आश्रम चलाया जा रहा था। मौके से 39 वृद्ध लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

नोटिस भेज कर मांगा जवाब

वृद्ध आश्रम संचालित करने वाली संचालिका को समाज कल्याण की तरफ से नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। आश्रम में अव्यवस्था के चलते संचालक को फटकार लगाई गई है। जिस तरह से महिला हाथ पैर बंधे हुई स्थिति में मिली है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर अन्य बुजुर्गों पर भी अत्याचार होता था।

Advertisment

शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

वृद्ध आश्रम में फैली अवस्था को लेकर पूर्व पत्रकार यश जैन की तरफ से कई बार शिकायत की गई। प्रबंधन ने शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया। ना ही कोई कार्यवाही की गई। यदि पूर्व में शिकायत का संज्ञान लिया गया होता तो बुजुर्ग महिला का हाथ पर बंधी हुई अवस्था में वीडियो वायरल ना होता।

सील होगा वृद्ध आश्रम

समाज कल्याण विभाग ने संचालिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक महीने के अंदर यदि वृद्ध आश्रम के अंदर सारी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो इसको सील कर दिया जाएगा। मौके से तीन वृद्ध लोगों को रेस्क्यू कर कर दादरी शिफ्ट किया गया है। वृद्ध आश्रम के दस्तावेज की जांच समाज कल्याण विभाग कर रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां पर बुजुर्गों पर अत्याचार हो रहा था।

राज्य महिला आयोग की टीम ने लिया था संज्ञान

वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिला का हाथ पैर बांधकर वीडियो वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग की टीम ने मामले का संज्ञान लिया था। लखनऊ से टीम सीधे नोएडा पहुंची थी और महिला का रेस्क्यू कराया था। जांच के दौरान पता चला है कि वहां मौजूद स्टाफ ने भी कई बार नौकरी छोड़ने की धमकी दी थी, लेकिन उन लोगों को दबाव बनाकर शांत कर दिया जाता था।

विज्ञापन

नशीली दवाई देने का है आरोप

राज्य महिला आयोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो पता चला कि बुजुर्गों के साथ यहां पर अमानवीय व्यवहार किया जाता था। उन लोगों को नशीली दवाएं देकर बंधक बनाकर रखा जाता था। पहनने के लिए कपड़े भी नहीं दिए जाते थे। बिना बेड के ही उनको जमीन पर सुला दिया जाता था। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ