Minor Girl fled with 12 year Boy: यूपी के नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की लड़की पड़ोस में रहने वाले 12 साल के लड़के संग घर से फरार हो गई है। ये तीसरी बार है जब वह घर से फरार हुई है। इससे पहले पुलिस उसे दो बार ढूंढ कर घर ला चुकी थी। ऐसे में अब परिवार शहर छोड़कर दूसरी जगह जा रहा था इससे पहले ही लड़की एक घर फिर घर से फुर्र हो गई।
मामला नोएडा के सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा गांव का है। नाबालिग लड़की मंगलवार शाम घर से उस समय भागी जब परिवार नोएडा छोड़कर बिहार जाकर बसने की तैयारी में था। इसके लिए पिता घर से ऑटो लेने के लिए निकले थे, तभी लड़की, मां और छोटी बहन को चकमा देकर घर से फरार हो गई। ऐसे में पुलिस एक बार फिर किशोरी को खोजने में जुटी है।
50 हजार रुपये लेकर हुई थी फरार
बिहार के दरभंगा निवासी पीड़ित ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की जबकि छोटी बेटी 12 साल की है। पीड़ित करीब 4 साल पहले बेटियों को पढ़ाने के लिए नोएडा आए थे। इसके लिए उन्होंने बिशनपुरा में एक घर किराए पर लिया था। पति-पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करके बेटियों को पढ़ा रहे थे। फरवरी 2024 में बड़ी बेटी पड़ोस की नाबालिग लड़कियों के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने खोजबीन करके उन्हें एक सप्ताह बाद मथुरा के वृंदावन से पकड़ा था। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर निकली थी। जयपुर घूमने के बाद वृंदावन चली गई थी।
ये भी पढ़ेंः Video: क्या अखिलेश यादव ने ‘दोस्ती’ में छोड़ दीं 4 सीटें? इन सीटों पर उतारे रिश्तेदार
ऑटो लेने निकले थे पिता
इसके बाद सितंबर के लास्ट वीक में पड़ोस में रहने वाले 12 साल के किशोर संग लापता हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पिता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने नोएडा छोड़ दरभंगा बसने की तैयारी कर ली थी। इसके लिए मंगलवार शाम वह घर से ऑटो लेने के लिए निकले थे। पत्नी और छोटी बेटी सामान पैक कर रहे थे। तभी बड़ी बेटी एक बार फिर चकमा देकर फरार हो गई। इस बार वह अपने साथ किशोर को लेकर फरार हुई है। फिलहाल पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines