Akhilesh Yadav

Video: क्या अखिलेश यादव ने 'दोस्ती' में छोड़ दीं 4 सीटें? इन सीटों पर उतारे रिश्तेदार

Akhilesh Yadav UP By Election: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उप-चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि 4 सीटें कांग्रेस गठबंधन के लिए छोड़ी गई हैं।

Akhilesh Yadav UP By Election: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसी कड़ी में बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 6 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल उन्होंने वेस्ट यूपी की 4 सीटों पर नाम फाइनल नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस से गठबंधन के चलते उन्होंने इन सीटों पर उम्मीदवार फाइनल नहीं किए हैं। जल्द ही कांग्रेस आलाकमान से बात कर इन सीटों पर फैसला हो जाएगा। इसके साथ ही जिन 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें अखिलेश यादव के करीबी रिश्तेदार हैं। अखिलेश यादव ने करहल सीट से तेजप्रताप को मैदान में उतारा है। वहीं सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी मैदान में होंगी।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ