Noida News: नोएडा के सेक्टर 60 स्थित अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के साथ बड़ी जालसाजी हुई है। मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी प्रबंधन का डाटा चोरी हो गया है। डाटा चोरी होने के बाद से उनके ग्राहकों को ठगी के कॉल पहुंच रहे हैं। मामले में नोएडा के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के रहने वाले हैं मालिक
अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के मालिक जसविंदर सिंह अहलूवालिया दिल्ली द्वारका के रहने वाले हैं। उनकी नोएडा के सेक्टर 60 में कंपनी है। वह कंपनी के ग्रुप चेयरमैन व सीईओ है। आशंका है कि किसी करीबी ने ही कंपनी के डाटा चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस का दावा है जल्द ही उसकी पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब होगा पूरा होगा काम
दूसरे शहर शिफ्ट करने वाले रहे सावधान
अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी एक लॉजिस्टिक संगठन है। जो देश भर के ग्राहकों को एक स्थान से दूसरे जगह शिफ्ट होने पर उनके घरेलू सामान जैसे टीवी फ्रिज बेड समेत अन्य को पहुंचाने का काम करती है। सामान को बड़े ट्रक में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है।
1 जून से शुरू हुई ठगी की कॉल
देश भर के कई प्रतिष्ठित अधिकारी, रक्षा कर्मी, न्यायाधीश, राजनीतिक और प्रमुख नागरिक इस कंपनी के ग्राहक है। जिनके अलग-अलग शहर में ट्रांसफर होते हैं तो वह सामान शिफ्ट करने के लिए इसी कंपनी के लॉजिस्टिक का सहारा लेते हैं। उनके द्वारा कंपनी को बताया गया की 1 जून से उनके पास ठगी के कॉल आ रहे हैं। उसके बाद कंपनी प्रबंधन की तरफ से साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
दिल्ली में भी दर्ज हुई थी रिपोर्ट
नवंबर 2021 में भी दिल्ली में इसी कंपनी का डाटा चोरी होने के संबंध में केस दर्ज किया था। उस दौरान क्राइम ब्रांच ने कंपनी के ही कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि वह अन्य लॉजिस्टिक संगठन व साइबर ठगों को चोरी का डाटा उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसके एक्सिस बैंक के खाते में हर महीने 18000 रुपए आते थे। दिल्ली पुलिस ने डाटा चोरी के लिए इस्तेमाल किए गए आईफोन 7 को भी आरोपी के कब्जे से बरामद किया था।
ये भी पढ़ें-फिल्म सिटी के लिए किसानों से मांगी गई आपत्ति, यमुना सिटी में 750 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा पूरा
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
26 mins agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
1 hr agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
22 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines