News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News : यमुना सिटी में बन रही फिल्म सिटी की 750 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। किसानों से आपत्ति मांगी गई है। इसके लिए किसानों को 15 दिन का समय दिया गया है। उसके बाद यमुना प्राधिकरण अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करेगा।
दरअसल, फिल्म सिटी का निर्माण 1000 एकड़ जमीन पर हो रहा है। 230 एकड़ जमीन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जमीन फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेब्यू भूटानी को आवंटित की जा चुकी है। शेष जमीन को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया के तहत किसानों से आपत्ति मांगी गई है। यदि किसानों की आपत्ति आएगी तो प्राधिकरण उनका समाधान करेगा। 15 दिन का समय पूरा होने के बाद दूसरे चरण में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
फिल्म सिटी के निर्माण को पूरा करने के लिए 8 साल का लक्ष्य रखा गया है। प्राधिकरण का दावा है कि 8 साल में पूरी 1 हज़ार एकड़ जमीन में फिल्म सिटी विकसित कर दी जाएगी। फिल्म सिटी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। इसके बनने के बाद यमुना सिटी में भारी निवेश आने की संभावना है। फिल्म की शूटिंग यहां होने पर वहां के आसपास का लाइफस्टाइल भी बदलेगा।
यमुना सिटी के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है। फिल्म सिटी के अंदर 26 एकड़ में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जबकि 54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो व शूटिंग के लिए विश्वविद्यालय समेत अन्य गतिविधियां शामिल होंगी। फिल्म सिटी के निर्माण से ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे। लोग यहीं से अपने सपनों की उड़ान भर सकेंगे। बता दें कि यमुना क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो रहा है।
पहले चरण में 230 एकड़ जमीन का नक्शा पास हो चुका है। यहां पर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। शेष 750 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे निर्माण होगा। ऐसे में पहले चरण में अधिग्रहण की गई जमीन पर निर्माण पूरा होने के बाद वहां शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए करीब 1 से 2 साल का समय लगेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।