Noida Missing Children: एक तरफ स्कूल में और दूसरी तरफ घर पर बच्चों को अच्छे नंबर लाने के लिए बोला जाता है। कई मामलों में बच्चे इसको बहुत सीरियसली ले लेते हैं। जिसकी वजह से उनके मन में कई तरह के डर बैठ जाते हैं। क्लास में अच्छे नंबर लाना, माता-पिता को खुश करने का बच्चों पर अलग ही प्रेशर होता है। इसी तरह का एक मामला नोएडा से सामने आया है जहां पर दो बच्चों को एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आए थे, जिसपर बात करने के लिए उनके माता-पिता को बुलाया गया। उनके डर से बच्चे स्कूल से ही भाग गए।
कम नंबर लाने पर डांट का था डर
परीक्षा में असफल होने के बाद डांटे जाने के डर से दो छात्र नोएडा के एक स्कूल से भाग गए। इस दौरान स्कूल में उनके माता-पिता को उनके खराब ग्रेड पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि टीचर ने उन दोनों से कहा था कि वो अपनी रिपोर्ट पर अपने माता-पिता से साइन करवा लें और अगले दिन उन्हें अपने साथ ले आएं। उनको इस बात का डर था कि वो ये रिपोर्ट देखेंगे तो डांट पड़ेगी। इसी के बाद दोनों ने स्कूल से भागने का प्लान बनाया।
ये भी पढ़ें… वो रोया हाथ जोड़ गिड़गिड़ाया लेकिन…लखनऊ बिल्डिंग हादसे की असली वजह चौंकाने वाली
बच्चों तक कैसे पहुंची पुलिस?
जब बच्चे स्कूल खत्म होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो उनके पेरेंट्स ने पुलिस में शिकायत की। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इसके लिए सात पुलिस टीमें गठित की गईं और स्कूल और उसके आसपास के इलाकों में 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। स्कूल गेट और सेक्टर 25 में मोदी मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्र नजर आए।
तलाशी के लिए वर्दीधारी पुलिस के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आखिरकार बच्चों को लगभग 40 किलोमीटर दूर दिल्ली के आनंद विहार में पाया गया। इसके बाद लड़के के माता-पिता ने पुलिस टीमों को सम्मानित किया जबकि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने दोनों बच्चों और उनके माता-पिता की काउंसलिंग की।
ये भी पढ़ें… खंभे से बांध विधवा की मांग भरवाई, पिटाई का वीडियो बना वायरल किया; UP के जौनपुर का मामला
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
55 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines