Noida News: बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो का विस्तार होगा, 1 लाख यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी लोकेश एम ने बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो के लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में प्रस्तुतीकरण दिया। एमडी ने बताया कि प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक स्वीकृति के लिए पत्र आ जाएगा।

Noida News, Noida Metro Rail Corporation, Noida, NMRC, Botanical Garden, नोएडा समाचार, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, नोएडा, एनएमआरसी, बॉटनिकल गार्डन

नोएडा मेट्रो

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक विस्तार किया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी लोकेश एम ने बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो के लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में प्रस्तुतीकरण दिया। करीब एक घंटे तक प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसका जवाब सकारात्मक रहा। वर्तमान में, नोएडा में सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो चल रही है।

एमडी ने बताया कि प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक स्वीकृति के लिए पत्र आ जाएगा। इसके बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तुति के दौरान पूछा गया कि इस लाइन की व्यवहार्यता क्या है? इससे कितने यात्री यात्रा करेंगे? जो लाइन पहले से चल रही है वह घाटे में है, फिर भी आप इस लाइन को लेकर उत्साहित हैं?

2254.35 करोड़ रुपये होंगे खर्च

इसी तरह एनएमआरसी के एमडी ने संबंधित अधिकारियों के सामने कई सवालों के जवाब दिए। बता दें कि नोएडा में बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 11.56 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस रूट की डीपीआर पाँच साल पहले तैयार की गई थी। लगभग 1 से 1.25 लाख लोग प्रतिदिन इस लिंक लाइन का उपयोग करेंगे। इसके निर्माण पर लगभग 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ये होंगे मेट्रो स्टेशन

इस मेट्रो कॉरिडोर पर बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनाए जाएँगे। कॉरिडोर का अंतिम स्टेशन सेक्टर-142 होगा।

बोड़ाकी तक मिली मंजूरी

ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट को केंद्र सरकार ने इसी महीने मंजूरी दी है। इस रूट पर केवल दो मेट्रो स्टेशन, जुनपत और बोड़ाकी, बनाए जाएँगे। बोडाकी में एक बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। यह एक्वा लाइन का सबसे छोटा मेट्रो विस्तार है। इसके लिए 2.6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बिछाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर मेट्रो चलाने पर 416 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ