Greater Noida News: 23 साल बाद खत्म होगा ग्रेटर नोएडा के सबसे चर्चित एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक का दबाव

Greater Noida News: नोएडा प्राधिकरण द्वारा दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बनाई जा रही बहुप्रतीक्षित भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर की अंतिम चरण की बिटुमिन लेयरिंग का कार्य पूरा कर लिया गया।

Noida News, Noida Greater Noida Expressway
विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा प्राधिकरण द्वारा दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बनाई जा रही बहुप्रतीक्षित भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर की अंतिम चरण की बिटुमिन लेयरिंग का कार्य पूरा कर लिया गया। अब केवल इसके नीचे सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और दोनों छोरों पर प्रवेश व निकासी द्वार का काम शेष रह गया है, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बनने से 23 साल बाद ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव कम होगा।

अगस्त के अंत तक खुल जाएगा
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि अगस्त 2025 के अंत तक इस एलिवेटेड रोड को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस रोड के चालू होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से लोग इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

2020 में हुई थी शुरूआत
इसके निर्माण की शुरुआत जून 2020 में की गई थी और इसके निर्माण पर लगभग 608 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि यह परियोजना पहले ही अपनी निर्धारित समयसीमा से करीब तीन साल पीछे चल रही है। अप्रैल 2025 तक पूरी तरह से चालू होने की योजना थी, लेकिन अब लूप निर्माण के चलते इसमें और समय लग गया।

यहां बनेंगे लूप
लूप का निर्माण सेक्टर-49 से सेक्टर-107 के चैराहे तक प्रस्तावित है। इसमें हनुमान मूर्ति के पास से सेवन एक्स सेक्टरों की ओर उतरने और फेज-2 की ओर चढ़ने वाले दो-दो लूप बनाए जाएंगे। साथ ही एलिवेटेड रोड के हर मोड़ पर कवरिंग शीट लगाई जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

क्या बोले एसीईओ?
प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि यदि लूप निर्माण को एलिवेटेड के साथ ही शुरू किया जाता तो उससे ऊपर के निर्माण कार्य में बाधा आती और पूरी परियोजना पीछे चली जाती। इसलिए पहले एलिवेटेड रोड को शुरू किया जाएगा। उसके बाद दोनों छोरों पर चार लूप बनाने का कार्य आरंभ होगा। इसके लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा। छह महीने में लूप का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ