नोएडा मेट्रो के विस्तार का काम जल्द होगा शुरू, जल्द निकाले जाएंगे टेंडर

नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को लेकर गुरुवार को एनएमआरसी के अधिकारियों ने बैठक की है। इस दौरान आयोजित प्री-बिड मीटिंग में 10 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइन कंसल्टेंसी एजेंसियों ने भाग लिया।

Noida News, NMRC, Noida Metro Rail Corporation, Aqua Line, Tender, News24, नोएडा समाचार, एनएमआरसी, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, एक्वा लाइन, निविदा, न्यूज़24

एनएमआरसी के अधिकारी बैठक करते हुए।

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन विस्तार परियोजनाओं के लिए विस्तृत डिजाइन सलाहकार (DDC) की नियुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एनएमआरसी कार्यालय में गुरुवार आयोजित प्री-बिड मीटिंग में 10 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइन कंसल्टेंसी एजेंसियों ने भाग लिया।

बोड़ाकी तक होना है काम

एनएमआरसी ने इस निविदा के लिए 18 अगस्त 2025 को ई-टेंडर आमंत्रित की थीं। इस टेंडर का उद्देश्य नोएडा सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5, नोएडा सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक विस्तार कॉरिडोर के लिए ट्रैक्शन कार्यों सहित सिविल, आर्किटेक्चरल और ईएंडएम कार्यों के लिए एलिवेटेड सेक्शनों का डिजाइन तैयार करना है। इसके अलावा, मौजूदा डिपो और संबंधित रिसीविंग सब-स्टेशन (RSS) कार्यों की क्षमता वृद्धि भी शामिल होगी।

कंसल्टेंसी एजेंसियों के प्रश्नों के दिए उत्तर

बैठक की अध्यक्षता एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद ने की। इस दौरान कंसल्टेंसी एजेंसियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि डीडीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सलाहकार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एक एकीकृत डिजाइन तैयार करेगा। इससे खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी, डिजाइन दस्तावेज और तकनीकी निर्देश समय पर तैयार हो सकेंगे। साथ ही परियोजना को पूरा करने में देरी कम होगी और लागत का अनुकूल होगा।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एनएमआरसी के अनुसार, इस टेंडर की बोली सितंबर के अंत में खोली जाएगी। यह कदम नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाओं और बिना रुके आवागमन का लाभ मिलेगा।

एक्वा लाइन के विस्तार की प्रक्रिया शुरू

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक्वा लाइन के विस्तार का काम जल्द शुरू करने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को प्री-बिड मीटिंग में 10 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइन कंसल्टेंसी एजेंसियों ने भाग लिया था। इन सभी एजेंसियों के कुछ प्रश्न थे जिसका संतोषजनक जवाब दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ