नोएडा में अधूरे पड़े निर्माण कार्य जल्द होंगे पूरे, CEO ने उठाया बड़ा कदम

नोएडा प्राधिकरण CEO लोकेश एम ने गुरुवार को शहर में घूमकर निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। CEO ने सेक्टर-168 में पंप हाउस बनाने के भी निर्देश दिए।

Noida News, Noida Authority CEO, Noida Authority CEO Lokesh M, News24, नोएडा समाचार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, न्यूज़24

नोएडा प्राधिकरण CEO लोकेश एम ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम ने गुरुवार को नोएडा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान CEO ने अपने अधिकारियों के साथ हिंडन नदी पर बन रहे पुल और अप्रोच रोड का भी जायजा लिया है। CEO ने संबंधित अधिकारियों को जल्द ही काम पूरा कराने के लिए निर्देश दिए।

गुरुवार को CEO के साथ अपर महाप्रबंधक (सिविल) विजय राय और सेक्टर 9 व 10 की पूरी टीम मौजूद रही। सीईओ लोकेश एम निरीक्षण के दौरान सीईओ ने पाया कि सेक्टर-93 व 135 में अंडरपास के निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। इस पर उन्होंने तत्काल जल-सीवर विभाग को कारणों की जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। CEO ने सेक्टर-93 के पास एक्सप्रेसवे पर अप्रोच रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए। वहीं, सेक्टर-164 के निरीक्षण के दौरान कई सड़क कार्य अधूरे पाए गए, जिस पर उन्होंने सभी लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-168 में पंप हाउस बनाने के दिए निर्देश

CEO ने निरीक्षण के दौरान सेक्टर-166 और 163 की सड़क योजना को पुनः तैयार कर कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, नियोजन विभाग को सेक्टर-166 के औद्योगिक भूखंडों का नियमितीकरण करने के भी आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान, सेक्टर-168 में यह समस्या सामने आई कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्टॉर्म गेट बंद हो जाते हैं, जिससे जलभराव हो जाता है। इस पर सीईओ ने सेक्टर-168 में पंप हाउस बनाने के निर्देश दिए।

सेक्टर-135 के अंडरपास में नहीं होगा जलभराव

इसके बाद CEO ने सेक्टर-146 और 147 के पास हिंडन नदी पर बन रहे पुल और अप्रोच रोड का भी निरीक्षण किया गया। CEO ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के साथ समन्वय स्थापित करके पुल निर्माण कार्य और अप्रोच रोड का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।साथ ही सेक्टर-135 के अंडरपास में जलभराव को रोकने के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने का भी आदेश दिया गया, ताकि भविष्य में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ