Noida News: ऑनलाइन गेमिंग की लत एक युवक को इस कदर भारी पड़ी कि वह पांच लाख रुपये हार गया. कर्ज चुकाने के लिए युवक ने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली. नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले का खुलासा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से युवक को सकुशल बरामद कर किया है. परिजन युवक की इस हरकत से सदमे में है.
हाथ-पैर बंधी फोटो भेजी
कासगंज के नंगला करन गांव निवासी आशाराम 13 सितंबर को नोएडा में अपने जीजा के घर आया था. 17 सितंबर को घर लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन फिर लापता हो गया. 21 सितंबर को उसके भाई शिवम के मोबाइल पर आशाराम के ही नंबर से एक तस्वीर और वाट्सएप मैसेज आया, जिसमें हाथ-पैर बंधे आशाराम की तस्वीर थी और 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी.
डर के चलते 5 हजार भेज दिए
परिजन घबरा गए और डर के मारे पांच हजार रुपये भी भेज दिए. इसके बाद फेज-2 थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से युवक की अंतिम लोकेशन हिमाचल के सोलन में ट्रेस की गई.
ये भी पढ़ें: नोएडा वालों के लिए काम की खबर, दशहरे को लेकर यह रास्ते रहेंगे बंद, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
बंधक वाला फोटो बना सुराग
पुलिस टीम जब सोलन पहुंची तो जानकारी मिली कि आशाराम पहले बद्दी गांव में नौकरी कर चुका है. फोटो में दिखाई दे रही टाइल्स के आधार पर पुलिस ने 40 कमरों वाली एक तीन मंजिला इमारत में छानबीन की, जहां से आशाराम को बरामद किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी है और पांच लाख रुपये हार चुका था. यह रकम उसने दोस्तों से उधार ली थी, जो अब उसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे.
झूठी कहानी, बड़ी साजिश
आशाराम ने पुलिस को बताया कि उसने जानबूझकर खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी. उसे भरोसा था कि उसका परिवार गांव की छह बीघा जमीन बेचकर 20 लाख रुपये जुटा लेगा. इस रकम से वह कर्ज चुकाता. फोटो उसने एक परिचित की मदद से खिंचवाया था, जिसे बताया कि वह गर्लफ्रेंड और परिवार को डराने के लिए फोटो भेजना चाहता है.
5 एटीएम कार्ड बरामद
पुलिस ने आशाराम से एक मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘हमारे हाथ-पैर मत काटिए एक बार में ही मरवा दीजिए…’, राजा भैया की बेटी राघवी ने अपने पिता पर लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines