'हमारे हाथ-पैर मत काटिए एक बार में ही मरवा दीजिए...', राजा भैया की बेटी राघवी ने अपने पिता पर लगाए गंभीर आरोप

राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच चल रहा विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उनकी बेटी राघवी सिंह भी खुलकर अपने पिता राजा भैया के विरोध में उतर आई हैं. राघवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पिता उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.

raja bhaiya

राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच चल रहा विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उनकी बेटी राघवी सिंह भी खुलकर अपने पिता राजा भैया के विरोध में उतर आई हैं. राघवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पिता उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.

वायरल हो रही वीडियो में राघवी कुमारी ने सार्वजनिक रूप से अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. राघवी कुमारी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल करते हुए आरोप लगाया कि उनकी मां भावनी सिंह के खिलाफ सरकार के संरक्षण में फर्जी मुकदमें दर्ज कराए जा रहे हैं. राघवी ने आगे कहा कि हमलोगों के हाथ-पैर मत काटिए, एक ही बार में मुझे, मेरी मां और बहन को मरवा दीजिए.

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान डबल मर्डर में दोषी करार, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

यूपी सरकार पर भी राघवी ने लगाए आरोप

राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने कहा कि हम बहुत त्रस्त होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग कर रहे हैं कि हमें हमारी मां को और हमारी बहन को एक बार में ही मरवा दीजिए. लेकिन इस तरह धीरे-धीरे करके हम लोगों के हाथ पैर मत काटिए. उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमे बाजी मां पर सरकार के समर्थन से किए जा रहे हैं, इसकी पीड़ा हम लोग झेल नहीं पाएंगे.

राघवी ने बताया कि एक नया क्रिमिनल केस किसी अनजान अजय सिंह राणा ने कराया है. इस मामले में मेरी मां पर निराधार आरोप लगाकर उन्हें फैजाबाद बुलाया जा रहा है. वहां हम लोग कभी भी नहीं गए हैं.

‘मां की रिब्स टूट गई थीं और फेफड़ों में खून चला गया था’

मां के स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति का उल्लेख करते हुए राघवी ने बताया कि डोमेस्टिक वायलेंस के दौरन उनकी मां की रिब्स टूट गई थीं और फेफड़ों में खून चला गया था, जिसे बाद में बदल दिया गया. अब उनके फेफड़ों का प्रभावित हिस्सा सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा रहा है. एम्स दिल्ली की रिपोर्ट भी रिब्स के गलत जुड़ने और स्थायी नुकसान की पुष्टि करती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ