Noida News: कमरे से आई युवती की चीखने की आवाज, पुलिस ने खोला गेट तो रह गई दंग

Noida News: नोएडा के बिशनुपरा गांव में शनिवार देर रात एक कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो उनके होश उड़ गए। कमरे में एक युवक लहूलुहान जमीन पर पड़ा था।

Saharanpur Crime News, Uttar Pradesh News, सहारनपुर न्यूज, उत्तर प्रदेश न्यूज, सहारनपुर पुलिस

सहारनपुर में 10वीं की छात्रा ने वीडियो बनाते हुए दी जान

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित बिशनपुरा गांव में शनिवार देर रात एक युवक का प्राइवेट पार्ट कटकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची युवक को नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से उसकी प्रेमिका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस युवक की प्रेमिका से पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद से प्रेमिका बदहवास

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक, बिहार की रहने वाली 32 वर्षीय एक युवती ने बिशनपुर गांव में किराये के कमरे में रहती है। उसके साथ 20 वर्षीय एक युवक रहता है। दोनों लिव इन में रह रहे हैं। शनिवार देर रात युवक का प्राइवेट पार्ट कट गया, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीक के अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया है। घटना के बाद से युवती बदहवास है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है।

कैसे कटा प्राइवेट, अभी तक नहीं चला पता

बताया जा रहा है कि युवक का प्राइवेट पार्ट कैसे कटा, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से युवक बेहोशी की हालत में है। पुलिस अभी तक उससे पूछताछ नहीं कर पाई। जबकि युवती बार-बार बयान बदल रही है। युवती कभी ब्लेड से तो कभी कैंची से प्राइवेट पार्ट कटने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

चार महीने पहले किराये पर लिया था कमरा

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के रहने वाले कपल ने करीब 4 महीने पहले ही बिशनपुरा में किराये पर कमरा लिया था। शुरुआत के एक-दो महीने तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा है। इसके बाद झगड़े शुरू हो गए। शनिवार देर रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को युवक का प्राइवेट कटने की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ