Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-39 थाना इलाके में आते सेक्टर-42 में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी 35 साल का प्रेमी है, जिसने अपनी 50 साल की प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया। लेकिन ये महिला उसे धोखा दे रही थी। वह दूसरों के साथ रिलेशन में थी। वह जब भी ऐसा करने से मना करता, उससे झगड़ा करती थी।
यह भी पढ़ें:मेरठ में 160 रुपये के लिए महिला सुपरवाइजर पर चढ़ाई कार, टोल प्लाजा का वीडियो वायरल
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोविंद नामक व्यक्ति ने अपनी सास विनीता के मर्डर की शिकायत दी थी। 14 मई की रात को महिला की हत्या गौतम ने की। उसको खूब पीटा, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है।
शराब पीती थी विनीता, कई लोगों से थे संबंध
आरोपी ने बताया कि विनीता के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वे दोनों साथ रहने लगे थे। वह निठारी में पत्नी के साथ रहता था। लेकिन अब महिला के साथ सेक्टर-42 में रह रहा था। उसका पत्नी से कोई संपर्क नहीं है। महिला को शराब की लत थी, वह कई लोगों के साथ रिलेशन में थी। यह सब उसको पसंद नहीं था। वह जब भी इसका विरोध करता था, विनीता उससे झगड़ा करती थी। जिसके बाद उसने उसे जमकर पीटा। महिला को हालत खराब होने के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
19 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
19 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
20 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
20 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines