मेरठ में 160 रुपये के लिए महिला सुपरवाइजर पर चढ़ाई कार, टोल प्लाजा का वीडियो वायरल

Uttar Pradesh Crime News: मेरठ के एक टोल प्लाजा पर महिला सुपरवाइजर पर कार चढ़ा देने का मामला सामने आया है। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। टोल कर्मियों की ओर से पुलिस को भी शिकायत दी गई है। एक कार चालक ने टोल बचाने के चक्कर में महिला को कुचलने की कोशिश की।

woman

हमले में घायल हुई महिला

Uttar Pradesh Crime: मेरठ के परतापुर थाना इलाके में एक महिला कर्मी पर कार चढ़ा देने का मामला सामने आया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने महिला सुपरवाइजर को कुचलने का प्रयास किया। टोल कर्मियों ने थाना परतापुर जाकर मामले की शिकायत की है। घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिख रहा है कि एक कार चालक महिला सुपरवाइजर के कहासुनी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह कार को भगाता है। महिला कार के आगे आ जाती है, लेकिन वह नहीं रुकता। स्विफ्ट कार चालक के पास फास्टैग नहीं था। जिसके कारण उसको रोका गया था। गुस्साए आरोपी ने पहले महिला कर्मियों से बदसलूकी की, फिर महिला सुपरवाइजर को कार से कुचलने का प्रयास किया। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब टोल बचाने के लिए कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ मामलों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर चले जाते हैं।

विज्ञापन

एकदम बोनट पर गिरी मुनीषा चौधरी

वारदात के बाद सुपरवाइजर मुनीषा चौधरी को घायल हो गईं। आरोपी जब कार भगा रहा था, तो वे बोनट पर गिर गई थीं। उनको गंभीर चोटें लगी हैं, लेकिन डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं। काशी टोल प्लाजा के मैनेजर प्रमोद धनकड़ ने बताया कि आरोपी ने 160 रुपये बचाने के लिए महिला को कुचलने का प्रयास किया। गाड़ी में तीन-चार लोग सवार थे। जिनके पास फास्टैग नहीं था। लेकिन आरोपी पैसे देने के बजाय महिला को कुचलकर फरार हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ